RADA
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के 7 राज्य प्रशासनिक सेवा अफसरों को मिला IAS अवॉर्ड: केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश, देखें प्रमोट हुए अधिकारियों की सूची

रायपुर। राज्य प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों को आईएएस अवॉर्ड हुआ है। केंद्र सरकार के डीओपीटी ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश में 2008 के दो, 2010 के दो और 2013 के चार अफसरों को आईएएस अवार्ड किया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

2008 बैच के तीर्थराज अग्रवाल और लीना कोसम, 2010 बैच के सौमिल रंजन चौबे और वीरेंद्र बहादुर पंचभाई, 2013 बैच के सुमित अग्रवाल, संदीप अग्रवाल और आशीष टिकारीहा को आईएएस अवॉर्ड किया गया है।

जिनको आईएएस अवॉर्ड किया गया उनमें लीना कोसम पीएससी नियंत्रक हैं। सौमिल चौबे हावर्ड एवं ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में स्टडी लीव के लिए छुट्टी में हैं। सुमित अग्रवाल दुर्गा नगर निगम कमिश्नर है। वहीं संदीप अग्रवाल बिलासपुर जिला पंचायत सीईओ है। वीरेंद्र बहादुर पांच भाई बस्तर में पदस्थ हैं। आशीष टिकारिहा वित्त मंत्री, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी के ओएसडी हैं। तीर्थराज अग्रवाल वन एवं परिवहन मंत्री केदार कश्यप के ओएसडी हैं।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका