
रोज पिस्ता खाने से क्या फायदे होते हैं, 1 दिन में कितने पिस्ता खा सकते हैं?
बच्चे और बड़े सभी को पिस्ता का स्वाद खूब पसंद आता है। पिस्ता दूसरे ड्राई फ्रूट्स के मुकाबले थोड़ा महंगा होता है, लेकिन टेस्ट के मामले में सभी की पहली पसंद होता है। खासतौर से नमकीन रोस्टेड पिस्ता का स्वाद बहुत टेस्टी होता है। रोजाना पिस्ता खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। पिस्सा त्वचा, बाल और हड्डियों के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। लेकिन स्वाद के चक्कर में एक बार में बहुत ज्यादा पिस्ता खाना ठीक नहीं है। आइये जानते हैं रोजाना पिस्ता खाने के फायदे और रोज कितनी मात्रा में पिस्ता खाने चाहिए। पिस्ता में कौन से विटामिन और पोषक तत्व पाए जाते हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पिस्ता खाने के फायदे
पिस्ता आंखों के लिए काफी हेल्दी ड्राई फ्रूट माना जाता है। पिस्ता में विटामिन ए, ल्यूटिन और जेक्सैंथिन पाया जाता है। हार्ट के लिए भी पिस्ता को बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। मैग्नीशियम, विटामिन बी6 से भरपूर पिस्ता दिमाग के लिए अच्छा सुपरफूड है। फाइबर से भरपूर होने के कारण पिस्ता को पेट के लिए अच्छा माना गया है। पिस्ता वजन घटाने के लिए अच्छा स्नैक है जो प्रोटीन से भरपूर है और लंबे समय तक पेट को फुल रखता है। लो कैलोरी होने के कारण पिस्ता वजन घटाने में भी मदद करता है। पिस्ता में विटामिन ई भी होता है जो स्किन, बालों को हेल्दी बनाता है। पिस्ता को वजन घटाने के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। कैल्शियम और मैग्नीशियम होने से पिस्ता हड्डियों को फायदा पहुंचाता है।
पिस्ता में विटामिन
पिस्ता में प्रोटीन, विटामिन बी6, मैग्नीज, फास्फोरस, कॉपर, विटामिन सी, कैल्शियम, जिंक, एंटीआक्सीडेंट और फाइबर का अच्छा सोर्स है जो पेट को हेल्दी रखने में मदद करता है। पिस्ता खाने से शरीर को आयरन मिलता है।
1 दिन में कितने पिस्ता खाने चाहिए?
पिस्ता खाने में टेस्टी लगते हैं लेकिन सीमित मात्रा में ही इनका सेवन करना चाहिए। आप अगर अन्य ड्राई फ्रूट्स के साथ पिस्ता खा रहे हैं तो रोजाना 5-6 पिस्ता खा सकते हैं। एक युवा इसकी मात्रा को बढ़ाकर 8-10 भी कर सकता है। इससे आपकी ओवरऑल हेल्थ में सुधार आएगा। लेकिन इससे ज्यादा पिस्ता खाने से पेट में एसिडिटी हो सकती है। किडनी स्टोन का खतरा रहता है और साथ ही पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

