मनोरंजन

‘राजनीति मेरे बस की बात नहीं’, राजनीति से खेसारी लाल यादव का मोह भंग, बोले- बहुत झूठ बोलना पड़ता है

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अक्सर अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने बेबाक बयानों को लेकर भी चर्चा के केंद्र में रहते हैं। हाल ही में बिहार चुनावों के दौरान उनकी सक्रियता और साथी कलाकारों के साथ हुई जुबानी जंग ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। उस समय खेसारी एक तरफ थे और इंडस्ट्री के कई दिग्गज दूसरी तरफ, जिसके बाद कयास लगाए जाने लगे थे कि वह जल्द ही पूर्णकालिक राजनीति में कदम रख सकते हैं। हालांक, अब खेसारी लाल यादव ने इन तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए राजनीति से दूरी बनाने का एक बड़ा संकेत दिया है।

Back to top button
📰 E-Paper