RADA
उत्तराखण्ड

Rishikesh News: गंगा नदी से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

ऋषिकेशः उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीम ने शुक्रवार को तलाशी अभियान के दौरान पशुलोक बैराज क्षेत्र से एक अज्ञात व्यक्ति शव बरामद किया। थाना लक्ष्मण झूला से प्राप्त सूचना के अनुसार गंगा में एक शव दिखाई देने की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ टीम तत्काल मौके पर पहुंची और नदी से शव को बाहर निकाला। प्रारंभिक जांच में मृतक की उम्र लगभग 45 से 50 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गौरतलब है कि टीम पिछले कई दिनों से गंगा में डूबे लोगों की तलाश में लगातार तलाशी अभियान चला रही थी। यह अभियान देवप्रयाग से लेकर ऋषिकेश तक संभावित स्थानों पर आधुनिक उपकरणों की मदद से चलाया जा रहा था। पुलिस ने शव की पहचान के लिए आसपास के सभी थानों को सूचना भेज दी है। साथ ही पूर्व में गंगा में डूबे व्यक्तियों के परिजनों को भी पहचान के लिए बुलाया गया है। फिलहाल पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और शव की शिनाख्त का इंतजार किया जा रहा है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका