RADA
मनोरंजन

Entertainment News : खस्ता हुई मडगांव एक्सप्रेस की हालत, स्वातंत्र्य वीर सावरकर का जादू बेअसर

Entertainment News : खस्ता हुई मडगांव एक्सप्रेस की हालत, स्वातंत्र्य वीर सावरकर का जादू बेअसर

मार्च का महीना सिने-प्रेमियों के लिए बहुत ही खास रहा है। इस महीने सिनेमाघरों में बहुत सी फिल्में दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही है। ऐसे में दर्शकों के सामने फिल्मों को लेकर कई ऑप्शन देखने को मिल रहे हैं। रणदीप हुड्डा की वीर सावरकर और कुणाल खेमू के निर्देशन में बनी मडगांव एक्सप्रेस हालिया रिलीज फिल्मों में से एक हैं। इनके अलावा योद्धा, शैतान भी थिएटर्स में लगे हुए हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ में रणदीप हुड्डा की अदाकारी के लोग कायल हो गए हैं। पर्दे पर उनकी मेहनत साफ झलकती है। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार नहीं कर सकी है। फिल्म की कमाई की रफ्तार काफी सुस्त है। रणदीप हुड्डा की स्वातंत्र्य वीर सावरकर की हालत भी खस्ता होती दिखाई दे रही है। फिल्म ने रिलीज के सातवें दिन महज 65 लाख रुपये की कमाई की है, इस तरह फिल्म ने अब तक 10.78 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

कुणाल खेमू इन दिनों अपनी निर्देशित फिल्म ‘मडगांव एक्सप्रेस’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म 22 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म ने सिनेमाघरों में धीमी शुरुआत की है। बता दें कि मडगांव एक्सप्रेस की हालत दिन-ब-दिन गिरती ही जा रही है। फिल्म ने रिलीज के सातवें दिन 72 लाख रुपये की कमाई है, इस तरह फिल्म ने अब तक 13.02 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

एक्शन फिल्म ‘योद्धा’ भी दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी है। सिद्धार्थ मल्होत्रा अभिनीत यह फिल्म धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। बॉक्स ऑफिस पर 14वें दिन योद्धा कमाल नहीं दिखा सकी, फिल्म का टोटल कलेक्शन 32.72 करोड़ रुपये हो गया है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका