RADA
उत्तराखण्ड

ज्वालापुर में बिना लाइसेंस संचालित 40 से अधिक मांस दुकानें चिन्हित

हरिद्वार। नगर निगम हरिद्वार द्वारा ज्वालापुर क्षेत्र में किए गए मांस की दुकानों के सर्वेक्षण की रिपोर्ट खाद्य सुरक्षा विभाग को सौंप दी गई है। सर्वेक्षण में 40 से अधिक दुकानें बिना वैध लाइसेंस के संचालित होती पाई गईं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गत माह मुख्य सफाई निरीक्षक विकास छाछर, विकास चौधरी एवं सफाई निरीक्षक सुरेंद्र कुमार की टीम ने ज्वालापुर क्षेत्र में अभियान चलाकर मांस विक्रेताओं का सत्यापन किया था। जांच के दौरान कई दुकानें खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड से लाइसेंस लिए बिना संचालित होती मिलीं।

नगर निगम ने सर्वेक्षण रिपोर्ट तैयार कर खाद्य सुरक्षा विभाग को प्रेषित करते हुए बिना लाइसेंस दुकानों की सूची उपलब्ध कराई है और नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। आवश्यकता पड़ने पर ऐसी दुकानों को बंद कराने की संस्तुति भी की गई है।

नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में स्वच्छता, जन स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा मानकों से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी इस प्रकार के निरीक्षण अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका