जॉब - एजुकेशनछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में लीगल असिस्टेंट बनने का मौका, जानिए आवेदन की अंतिम तारीख और पूरी डिटेल्स

नई दिल्ली: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने लीगल असिस्टेंट के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार 31 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रायपुर में सेवा सम्मान पर्व एवं युवा प्रबोधन कार्यक्रम में हुईं शामिल

11 पदों पर होगी भर्ती

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की इस भर्ती के तहत कुल 11 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इनमें विभिन्न वर्गों के लिए पद निर्धारित किए गए हैं।

  • सामान्य वर्ग (जनरल): 06 पद
  • अनुसूचित जाति (SC): 02 पद
  • अनुसूचित जनजाति (ST): 02 पद
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 01 पद

हर महीने मिलेगी 30 हजार रुपये सैलरी

लीगल असिस्टेंट के पद पर चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 30,000 रुपये वेतन दिया जाएगा। ऐसे में कानून की पढ़ाई पूरी कर चुके युवाओं के लिए यह एक अच्छा अवसर है।

क्या होनी चाहिए शैक्षणिक योग्यता?

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से कानून विषय में स्नातक की डिग्री होना आवश्यक है। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले निर्धारित पात्रता शर्तों की जांच कर लें।

आयु सीमा क्या है?

उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

छत्तीसगढ़ में मौसम का डबल अटैक! दिन में तेज धूप, रात में ठंडक, अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम?

31 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में लीगल असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। आवेदन करने से पहले भर्ती से संबंधित आधिकारिक अधिसूचना में दिए गए सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ना उचित होगा।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper