RADA
छत्तीसगढ़

आयुक्त श्री विश्वदीप ने नगर निगम मेयर कप क्रिकेट स्पर्धा के शुभारम्भ मैच का किया प्रत्यक्ष निरीक्षण, खिलाडियों का किया उत्साहवर्धन

नगर निगम मेयर कप क्रिकेट का ग्रेंड फिनाले 1 मार्च को होगा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आयुक्त श्री विश्वदीप ने किया बल्लेबाजी का प्रदर्शन

जोन 7 के गोपाल 22:गेंदों में 68 रन बनाकर बने मैन ऑफ द मैच, आयुक्त ने ट्राफी देकर किया सम्मानित

रायपुर –विगत दिवस संध्या रायपुर नगर निगम आयुक्त श्री बिवदीप रायपुर नगर निगम मेयर कप क्रिकेट स्पर्धा का प्रत्यक्ष निरीक्षण करने नेताजी सुभाषचन्द्र बोस स्टेडियम पहुँचे. आयुक्त ने शुभारम्भ मैच खेल रहे नगर निगम जोन 7 औऱ जोन 10 की टीमों के खिलाड़ियों का औपचारिक परिचय प्राप्त कर स्टेडियम में उनका उत्साहवर्धन किया.
आयुक्त श्री विश्वदीप ने रायपुर नगर निगम मेयर कप क्रिकेट स्पर्धा में अच्छा प्रबंधन करने नगर निगम खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग अध्यक्ष श्री नंदकिशोर साहू, जोन 4 जोन अध्यक्ष श्री मुरली शर्मा, अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय, जोन 4 जोन कमिश्नर श्री अरुण ध्रुव सहित उनकी टीम के नगर निगम अधिकारियों, कर्मचारियों के कार्य को सराहा.
आयुक्त श्री विश्वदीप ने रायपुर नगर निगम मेयर कप क्रिकेट स्पर्धा के मैच को रोमांचक औऱ स्वस्थ मनोरंजन देने वाला बताया.
यहाँ यह उल्लेखनीय है कि रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे के आदेशानुसार रायपुर नगर निगम मेयर कप क्रिकेट स्पर्धा नगर निगम के नेताजी सुभाषचन्द्र बोस स्टेडियम में रायपुर नगर निगम खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में नगर निगम जोन 4 के सहयोग से आयोजित की जा रही है.
इस अवसर पर रायपुर नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप ने स्टेडियम में अपनी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया.
रायपुर नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप द्वारा किये गए नेताजी सुभाषचन्द्र बोस स्टेडियम के शुभारम्भ मैच के दौरान किये गए मैच के निरीक्षण के दौरान नगर निगम खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग के अध्यक्ष श्री नंदकिशोर साहू, वित्त विभाग अध्यक्ष श्री महेन्द्र खोडियार, नगरीय नियोजन एवं भवन अनुज्ञा विभाग के अध्यक्ष श्री मनोज वर्मा, संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, राजस्व विभाग अध्यक्ष श्री अवतार भारती बागल, जल कार्य विभाग अध्यक्ष श्री संतोष सीमा साहू, पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग के अध्यक्ष श्री भोलाराम साहू, लोक कर्म विभाग अध्यक्ष श्री दीपक जायसवाल, जोन 4 अध्यक्ष श्री मुरली शर्मा, जोन 5 जोन अध्यक्ष श्री अम्बर अग्रवाल, जोन 7 जोन अध्यक्ष श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा, जोन 10 जोन अध्यक्ष श्री सचिन बी. मेघानी,पार्षद सर्वश्री आनंद अग्रवाल, राजेश गुप्ता, प्रमोद कुमार साहू, कैलाश बेहरा, राजेश देवांगन, अजय साहू, कृष्णा सोनकर, वार्ड पार्षद प्रतिनिधिगण , नगर निगम अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय, अधीक्षण अभियंता श्री राजेश राठौर, जोन 4 जोन कमिश्नर श्री अरुण ध्रुव, कार्यपालन अभियंता श्री गजाराम कँवर सहित नगर निगम रायपुर के अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण, क्रिकेटप्रेमी आमजनों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही.
नगर निगम मेयर कप क्रिकेट स्पर्धा में प्रत्येक टीम में 2 महिला खिलाड़ी और 2 प्लेसमेंट खिलाड़ी खेलेंगे. क्रिकेट खेलने वाले नियमित अधिकारी और कर्मचारी सहित वार्ड पार्षद जनप्रतिनिधि टीम में सम्मिलित होंगे. यह नियमावली मेयर कप क्रिकेट स्पर्धा के प्रत्येक मैच में लागू रहेगी.
विगत दिवस पहला उद्घाटन मैच नगर निगम जोन 7 और जोन 10 की टीमों के मध्य खेला गया. पहला मैच जोन 7 ने जोन 10 की टीम को हराकर जीता.जोन 7 के खिलाडी गोपाल ने 22 गेंदों पर 68 रन बनाये. वे पहले मैच में मैन ऑफ द मैच रहे.आयुक्त श्री विश्वदीप ने उन्हें मैन ऑफ द मैच ट्राफी प्रदत्त कर सम्मानित किया.
नगर निगम मेयर कप क्रिकेट स्पर्धा में पहला मैच संध्या 6 बजे और दूसरा मैच रात्रि 8 बजे से खेला जायेगा. स्पर्धा में सभी मैच 10 सीमित ओवरों के होंगे . स्पर्धा में 26 और 27 फरवरी को दो – दो कवार्टर फाइनल मैच और 28 फरवरी को दो सेमीफाइनल मैच खेले जायेंगे. स्पर्धा का ग्रेंड फिनाले 1 मार्च को खेला जायेगा.

 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका