RADA
खेल

T20 WC 2026 : R प्रेमदासा में चला स्पिन का जादू, न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को दिया 160 रन का टारगेट

ENG vs NZ T20 WC 2026 : टी-20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 के शुक्रवार के मुकाबले में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने हैं. श्रीलंका के आर प्रेमदासा स्टेडियम में यह मुकाबला खेला जा रहा है. न्यूजीलैंड के कप्तान सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 160 रन का लक्ष्य दिया है.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आर प्रेमादासा में इंग्लैंड का ‘स्पिन चक्रव्यूह’

न्यूजीलैंड के कप्तान सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जा रहे सुपर 8 के मुकाबले की आर्चर के मेडन ओवर के साथ खेल की शुरुआत हुई. कीवी टीम की ओपनिंग जोड़ी ने 64 रन जोड़े. फिर इंग्लैंड के स्पिन डिपार्मेंट आया तो, पहला विकेट अच्छे फॉर्म में दिख रहे टिम साइफर्ट ने 35 रन के रूप में आया. पहली पारी में सबसे ज्यादा 39 रन डिरेल मिचेल ने बनाए. आदिल रशीद, रेहान अहमद और विल जैक्स ने 2-2 विकेट लिए, जबकि लियम डॉसन ने 1 विकेट झटके

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और टी-20 रिकॉर्ड

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम की सरफेस स्पिन गेंदबाजी के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है. नई गेंद के साथ शुरुआत में यहां गेंद बल्ले पर ठीक-ठाक आती है, लेकिन गेंद अपनी चमक खोने के बाद मिडिल ओवर्स में जबरदस्त स्पिन करती है. इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 152 रन है. इस मैदान पर सर्वाधिक स्कोर बांग्लादेश का है. बांग्लादेश ने श्रीलंका के खिलाफ ही 2018 में 5 विकेट पर 215 रन बनाए थे.

इस मैदान पर खेले गए 65 मैचों में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है. पहले गेंदबाजी करने वाली टीमों ने 36 मुकाबले जीते हैं, जबकि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों को 28 जीत मिली हैं. पहली पारी का औसत स्कोर 145 रहा है, जबकि दूसरी पारी का औसत स्कोर 129 है. यहां सर्वोच्च स्कोर 215/5 (19.4 ओवर) रहा, जो बांग्लादेश ने श्रीलंका के खिलाफ बनाया और यही इस मैदान पर सबसे सफल रन चेज भी है. वहीं सबसे कम स्कोर 80/10 (17.2 ओवर) अफगानिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ बनाया. इसके अलावा सबसे कम सफलतापूर्वक डिफेंड किया गया स्कोर 115/6 (20 ओवर) है, जिसे दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका के खिलाफ बचाया था.

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड दोनों टीमों की प्लेइंग-11

इंग्लैंड की प्लेइंग-11

फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रुक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियम डॉसन, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद

न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11

टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, मार्क चापमन, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैकॉन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन

मैच कहां देखें लाइव?

इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच सुपर-8 चरण के इस मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जा रहा है. टीवी दर्शक स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर मैच लाइव देख सकते हैं. अलग-अलग भाषाओं में कमेंट्री का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा.

मोबाइल पर ऑनलाइन स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध होगी. यदि आपके फोन में ऐप नहीं है तो इसे डाउनलोड करें. पहले से इंस्टॉल है तो अपडेट कर लें, ताकि बिना रुकावट मैच देखा जा सके. इसके साथ ही आप Lalluram.com वेबसाइट पर भी मैच का लाइव स्कोर देख सकते हैं

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका