RADA
पंजाब

लुधियाना में कबूतरबाजों का खेल, America भेजने के नाम पर लाखों हड़पे, हैरत में डाल देगा मामला

लुधियाना; विदेश भेजने के नाम पर मासूम लोगों को ठगने वाले कबूतरबाजों का जाल लगातार फैलता जा रहा है। ताज़ा मामला लुधियाना से सामने आया है, जहां एक युवक को अमेरिका भेजने का झांसा देकर शातिर ठगों ने उसके परिवार से लाखों रुपये डकार लिए। पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ साजिश रचने और धोखाधड़ी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी न्यू शक्ति नगर का इंद्रजीत सिंह है और उसका साथी अजीत सिंह है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार, पुलिस को दी गई शिकायत में गुरदयाल सिंह ने बताया कि आरोपियों ने हममशवरा होकर उसके लड़के दिलप्रीत सिंह को सुनहरे भविष्य के सपने दिखाए। आरोपियों ने दावा किया था कि वे दिलप्रीत को सुरक्षित तरीके से अमेरिका पहुंचा देंगे और वहां उसे अच्छी नौकरी भी दिलवाएंगे। पीड़ित परिवार ने आरोपियों की बातों पर भरोसा करते हुए अपने बेटे को विदेश भेजने के लिए किस्तों में कुल 15 लाख रुपये की मोटी रकम थमा दी। रुपये वसूलने के बाद आरोपियों ने न तो दिलप्रीत को विदेश भेजा और न ही उसके पैसे वापस किए।

जब पीड़ित परिवार ने अपने पैसे मांगे तो आरोपी टाल-मटोल करने लगे और अंत में उन्हें जान से मारने की धमकियां देने लगे। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित परिवार ने पुलिस के उच्च अधिकारियों को गुहार लगाई। लंबी चली जांच के बाद अब पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका