RADA
मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरल स्टोरी-2’ का जलवा बरकरार, कुल कलेक्शन 10.40 करोड़ रुपये पहुंचा

विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म ‘द केरल स्टोरी-2: गोज बियॉन्ड’ ने सिनेमाघरों में अपनी पकड़ मजबूत करनी शुरू कर दी है। शुरुआती विवादों और कानूनी अड़चनों के बाद सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत के बाद फिल्म को दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। वीकेंड पर फिल्म की कमाई में खासा उछाल देखने को मिला है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के अनुसार 27 फरवरी को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन 75 लाख रुपये की ओपनिंग की थी। हालांकि, दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल आया और इसने 4.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया। तीसरे दिन रविवार को फिल्म ने 5 करोड़ रुपये की कमाई करते हुए कुल कलेक्शन 10.40 करोड़ रुपये तक पहुंचा दिया है। महज तीन दिनों में यह प्रदर्शन निर्माताओं के लिए राहत भरा माना जा रहा है।

हालांकि, फिल्म का यह कलेक्शन इसकी पहली किस्त ‘द केरल स्टोरी’ के मुकाबले काफी कम है। साल 2023 में रिलीज हुई पहली फिल्म ने शुरुआती तीन दिनों में 35.43 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया था, जबकि दूसरी किस्त इस आंकड़े से काफी पीछे नजर आ रही है।

कामाख्या नारायण सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रही हैं। फिल्म के आगे के कलेक्शन पर अब सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका