RADA
देश-विदेश

टी20 वर्ल्ड कप जीत पर पीएम मोदी का संदेश, बोले—दृढ़ संकल्प और धैर्य से मिलती है सफलता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद देशवासियों को प्रेरित करते हुए खास संदेश दिया। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया ने साबित कर दिया है कि दृढ़ संकल्प, संयम और आत्मविश्वास का संगम ही जीवन में सफलता का मूलमंत्र है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सोशल मीडिया पर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतकर टीम इंडिया ने साबित कर दिया है कि दृढ़ संकल्प, संयम और आत्मविश्वास का संगम ही जीवन में सफलता का मूलमंत्र है। यह जीत हमें यह भी बताती है कि सही दिशा में कठिन परिश्रम से हर लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।”

‘संस्कृति सुभाषितम्’ भी किया साझा

टीम इंडिया की जीत पर प्रधानमंत्री ने ‘संस्कृति सुभाषितम्’ भी शेयर किया। इसमें लिखा है, “अभीप्सां स्वात्मनो रक्षाऽविरतं सुस्थिरं तया। यत्नमातिष्ठ धैर्येण ततः सिद्धिर्भवेद् ध्रुवम्।” इसका अर्थ बताते हुए उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अपने जीवन में उन्नति चाहता है, उसे निरंतर और दृढ़ निश्चय के साथ प्रयास करना चाहिए। धैर्यपूर्वक किया गया सतत परिश्रम ही निश्चित रूप से सफलता का मार्ग खोलता है।

इस जीत ने हर भारतीय के दिल को गर्व और खुशी से भर दिया: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने टीम इंडिया की जीत पर देर रात भी एक पोस्ट कर बधाई दी। उन्होंने लिखा, “चैंपियंस! आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर भारतीय टीम को बधाई। यह शानदार जीत जबरदस्त स्किल्स, दृढ़ संकल्प और टीमवर्क को दिखाती है। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन धैर्य दिखाया। इस जीत ने हर भारतीय के दिल को गर्व और खुशी से भर दिया है। बहुत बढ़िया, टीम इंडिया।”

फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया

गौरतलब है कि टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। रविवार को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया। भारत ने टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी तीसरी बार जीती है और घरेलू सरजमीं पर यह खिताब जीतने वाला पहला देश भी बन गया है। भारत से मिले 256 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की पूरी टीम 19 ओवर में 159 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका