जॉब - एजुकेशनदेश-विदेश

CBSE छात्रों के लिए बड़ा अपडेट, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी; यहां देखें पूरा शेड्यूल

नई दिल्ली। CBSE बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी कर रहे लाखों विद्यार्थियों के लिए अहम खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का विषयवार टाइम टेबल जारी कर दिया है। जारी कार्यक्रम के मुताबिक, दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी।

परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 9 मार्च 2027 तक आयोजित की जाएंगी। वहीं, 12वीं की परीक्षाएं 9 अप्रैल 2027 को समाप्त होंगी। इस बार लगभग 46 लाख विद्यार्थियों के इन परीक्षाओं में शामिल होने की उम्मीद है। डेटशीट जारी होने के बाद छात्र अपनी विषयवार तैयारी और रिवीजन की योजना बना सकते हैं।

अंडर-23 कर्नल सीके नायुड्डु ट्रॉफी: मध्य प्रदेश ने छत्तीसगढ़ को 9 विकेट से हराया, रोहित राजावत ने झटके 8 विकेट

CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2027 का विषयवार टाइम टेबल

कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 16 फरवरी से 9 मार्च 2027 तक चलेंगी। प्रमुख विषयों की परीक्षा तिथियां इस प्रकार हैं।

तारीखविषय
16 फरवरीपेंटिंग
17 फरवरीगणित स्टैंडर्ड एवं बेसिक
18 फरवरीडेटा साइंस एवं अन्य विषय
19 फरवरीहोम साइंस
20 फरवरीएलिमेंट्स ऑफ बिजनेस एवं उर्दू
22 फरवरीसाइंस
24 फरवरीकंप्यूटर एप्लीकेशन, AI एवं IT
26 फरवरीइंग्लिश लिटरेचर एंड कम्युनिकेशन
1 मार्चअरबी, संस्कृत एवं अन्य भाषाएं
3 मार्चहिंदी कोर्स A एवं B
5 मार्चरूसी, पर्शियन एवं अन्य विषय
6 मार्चफ्रेंच
8 मार्चसोशल साइंस
9 मार्चतिब्बती, जर्मन एवं अन्य भाषाएं

CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 का विषयवार टाइम टेबल

कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होकर 9 अप्रैल 2027 तक चलेंगी। प्रमुख विषयों की परीक्षा तारीखें नीचे दी गई हैं।

तारीखविषय
16 फरवरीफिजिक्स
18 फरवरीफिजिकल एजुकेशन
20 फरवरीइलेक्ट्रिकल टेक्नोलॉजी एवं मास मीडिया
23 फरवरीअकाउंटेंसी
25 फरवरीज्योग्राफी
27 फरवरीकेमिस्ट्री
2 मार्चसाइकोलॉजी
5 मार्चइंग्लिश इलेक्टिव एवं इंग्लिश कोर
9 मार्चअप्लाइड मैथमेटिक्स एवं मैथमेटिक्स
11 मार्चहोम साइंस
13 मार्चहिंदी इलेक्टिव एवं हिंदी कोर
16 मार्चइकोनॉमिक्स
19 मार्चपॉलिटिकल साइंस
20 मार्चआर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
25 मार्चबायोलॉजी
27 मार्चहिस्ट्री
30 मार्चसोशियोलॉजी
31 मार्चकंप्यूटर साइंस एवं इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी
1 अप्रैलबिजनेस स्टडीज
8 अप्रैललीगल स्टडीज
9 अप्रैलरिटेल एवं वेब एप्लीकेशन

10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा को लेकर अलग से जारी होगा कार्यक्रम

CBSE की ओर से जारी डेटशीट में कक्षा 10वीं की मुख्य बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम दिया गया है। वहीं, दूसरी बोर्ड परीक्षा की विस्तृत तारीखों के लिए विद्यार्थियों को बोर्ड की अलग अधिसूचना का इंतजार करना होगा।

बता दें कि CBSE ने कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए दो बोर्ड परीक्षाओं की व्यवस्था लागू की है। इसके तहत विद्यार्थियों को निर्धारित नियमों के अनुसार दूसरी परीक्षा में शामिल होकर अपने अंकों में सुधार करने का अवसर मिलता है।

IND vs NZ 2nd ODI Live Streaming: फ्री में कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा वनडे, जानें आसान तरीका

CBSE Board Exam 2027: ऐसे डाउनलोड करें डेटशीट

विद्यार्थी अपनी कक्षा के अनुसार पूरी डेटशीट CBSE की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें।

  1. सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट https://www.cbse.gov.in/ पर जाएं।
  2. होमपेज पर Examination या Latest Updates सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. Class X या Class XII Date Sheet 2027 के लिंक को खोलें।
  4. स्क्रीन पर परीक्षा का पूरा टाइम टेबल दिखाई देगा।
  5. PDF डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख लें।

विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे डेटशीट में अपने विषयों की परीक्षा तारीख और समय का मिलान जरूर कर लें, ताकि परीक्षा की तैयारी में किसी तरह की परेशानी न हो।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper