
मप्रः मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज सागर में करेंगे ज्ञानवीर विश्वविद्यालय का उद्घाटन
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बुधवार को सागर जिले के खुरई रोड स्थित ज्ञानवीर विश्वविद्यालय के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और विश्वविद्यालय के उद्घाटन करेंगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जनसम्पर्क अधिकारी शिवम शुक्ल ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज दमोह और सागर जिले के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री दमोह जिले के हटा में महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में सहभागिता कर 405 करोड़ रूपये से अधिक लागत के विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण करेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव सागर में ज्ञानवीर विश्वविद्यालय के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री एवं जिला के प्रभारी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल, उच्च शिक्षा मंत्री इन्दर सिंह परमार शामिल होंगे। समारोह की अध्यक्षता खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत करेंगे।
इस दौरान तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग द्वारा संयुक्त रूप से युवा संगम वृहद रोजगार मेला भी आयोजित किया जायेगा। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कंपनियां शामिल होंगी, जो युवाओं को रोजगार से जोडेंगी।

