RADA
उत्तरप्रदेश

उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करें सभी कार्य : मंडल रेल प्रबंधक

मुरादाबाद। मंडल रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने मंगलवार को लक्सर बाईपास का निरीक्षण किया तथा गति शक्ति कार्गो टर्मिनल, पथरी के निर्माण कार्यों व हर्रावाला में किये जाने वाले एसक्यूआरएस कार्यों की समीक्षा की तथा मुरादाबाद-हर्रावाला रेलखंड का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान डीआरएम ने सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने मंगलवार को बताया कि विनीता श्रीवास्तव ने लक्सर बाईपास का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पथरी स्थित गति शक्ति कार्गो टर्मिनल में चल रहे निर्माण कार्यों का विस्तारपूर्वक अवलोकन करते हुए कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं।

मंडल रेल प्रबंधक ने हर्रावाला में किये जाने वाले एसक्यूआरएस कार्यों का भी निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों से कार्यों की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने मुरादाबाद–हर्रावाला रेलखंड का विस्तारपूर्वक निरीक्षण किया तथा रेल संचालन, संरक्षा एवं आधारभूत ढांचे से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान पारितोष गौतम/अपर मंडल रेल प्रबंधक(ओपी ), सुशील कुमार/वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय ), आदित्य गुप्ता /वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, आशीष सिंह /वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक, मनीष कुमार /वरिष्ठ मंडल अभियंता (प्रथम), सचिन कुमार/वरिष्ठ मंडल विधुत अभियंता (कर्षण वितरण ), सत्येन्द्र कुमार /वरिष्ठ मंडल यांत्रिकी अभियंता (कैरिज एवं वैगन), आशु कुमार वर्मा /वरिष्ठ विधुत अभियंता (ओपी) एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे तथा मंडल रेल प्रबंधक को चल रहे कार्यों की प्रगति से अवगत कराया।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका