RADA
अपराध

CG : 16 वर्षीय नाबालिग बालिका से दुराचार मामले में आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। जिले के चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका के साथ दुराचार के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण और पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय नाबालिग बालिका ने चक्रधरनगर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि 5 मार्च की शाम आरोपी उसे मोटरसाइकिल में बैठाकर ईला मॉल के पीछे एक कमरे में ले गया, जहां उसके साथ गलत हरकत की गई। बाद में आरोपी ने घटना किसी को न बताने की धमकी देकर उसे छोड़ दिया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी विशाल सिंह ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की है।पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा है कि महिलाओं और नाबालिगों के खिलाफ होने वाले अपराधों पर पुलिस की सख्त नजर है और ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका