
CG विधानसभा में आज उठेंगे बड़े मुद्दे, आयुष्मान कार्ड से लेकर रासायनिक कचरे तक चर्चा
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज आठवां दिन है, जहां सदन में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। सुबह 11 बजे प्रश्नकाल के साथ सदन की कार्यवाही शुरू होगी, जिसमें मंत्री और डिप्टी सीएम विधायकों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देंगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सदन की कार्यवाही के दौरान डिप्टी सीएम अरुण साव के साथ मंत्री गजेंद्र यादव और लखनलाल देवांगन विभिन्न विषयों पर विधायकों के सवालों का जवाब देंगे। इसके अलावा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, लखनलाल देवांगन और लक्ष्मी राजवाड़े अपने-अपने विभागों से जुड़े पत्रों को सदन के पटल पर रखेंगे।
आज के सत्र में स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दे भी प्रमुखता से उठने वाले हैं। विधायक कविता प्राण लहरे आयुष्मान कार्ड से जुड़े मामलों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगी। वहीं पर्यावरण से जुड़े रासायनिक अपशिष्ट पदार्थों का मुद्दा भी सदन में उठेगा, जिस पर विधायक अनुज शर्मा पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी से जवाब मांगेंगे।
इसके अलावा विधायक लखेश्वर बघेल, राघवेंद्र सिंह और हर्षिता बघेल सदन में याचिकाओं की प्रस्तुति करेंगे। वहीं मंत्री ओपी चौधरी, रामविचार नेताम और लक्ष्मी राजवाड़े के विभागों से जुड़ी अनुदान मांगों पर भी सदन में चर्चा होने की संभावना है।
बजट सत्र के दौरान विभिन्न विभागों के कामकाज, योजनाओं और खर्चों को लेकर भी चर्चा की जा रही है। ऐसे में आज का दिन भी सदन में कई अहम मुद्दों और सवाल-जवाब के साथ महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

