उत्तरप्रदेश

ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई बाइक, युवक की मौत से परिवार में मचा कोहराम

मीरजापुर। ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के हलिया-ड्रमंडगंज मार्ग पर शुक्रवार रात दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। महोगढ़ी गांव के पास ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराने के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार गलरा गांव निवासी हिंछलाल का 27 वर्षीय पुत्र भीमराज शुक्रवार रात करीब आठ बजे बाइक से अपने घर लौट रहा था। महोगढ़ी गांव के पास आगे चल रही ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से उसकी बाइक टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर छोड़कर मौके से भाग निकला।

सूचना मिलने पर एसआई विनोद कुमार सिंह व पुनीत कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे और घायल युवक को एम्बुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया भेजवाया। एम्बुलेंस चालक मंगला प्रसाद व ईएमटी कन्हैयालाल पाल ने तत्परता दिखाते हुए युवक को आधे घंटे के भीतर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सक विमल कुमार ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पीएचसी पहुंचे पिता हिंछलाल और माता सुनीता देवी बेटे की मौत की खबर सुनकर बिलख पड़े। भीमराज दो भाइयों और एक बहन में दूसरे नंबर पर था। उसकी शादी तीन वर्ष पहले हुई थी और उसका दो वर्षीय बेटा है, जबकि पत्नी सीमा गर्भवती है। हादसे से पूरे परिवार में मातम छा गया।

एसआई विनोद कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

Join Us

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका