RADA
खानपानलाइफ स्टाइल

क्या आपने कभी भाई है भरवा केले की सब्जी ? अगर नहीं तो ये है इसकी स्वादिष्ट रेसिपी

दादी-नानी के हाथों में कुछ ऐसा जादू होता था कि साधारण-सी सब्जी भी एकदम खास बन जाती थी. अक्सर बच्चे हों या बड़े सभी ‘कच्चे केले’ का नाम सुनते ही मुंह बनाने लगते हैं, लेकिन अगर आप इसे पुराने और पारंपरिक तरीके से बनाएंगे, तो सब उंगलियां चाटते रह जाएंगे. आज हम लेकर आए हैं बिल्कुल उसी पारंपरिक स्वाद वाली ‘भरवां केले की सब्जी’ की बेहद आसान रेसिपी, जो खाने में चटपटी, कुरकुरी और बहुत ही स्वादिष्ट लगती है. आइए जानते हैं इसकी रेसिपी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सामग्री

कच्चे केले – 4
तेल – 3–4 टेबलस्पून
राई – ½ टीस्पून
जीरा – ½ टीस्पून
हल्दी पाउडर – ½ टीस्पून
धनिया पाउडर – 1 टीस्पून
सौंफ पाउडर – 1 टीस्पून
अमचूर पाउडर – ½ टीस्पून
लाल मिर्च पाउडर – ½ टीस्पून
गरम मसाला – ½ टीस्पून
नमक – स्वाद अनुसार
हरा धनिया – सजाने के लिए

मसाला भरने के लिए

एक कटोरी में ये मसाले मिलाएं
धनिया पाउडर – 1 टीस्पून
सौंफ पाउडर – 1 टीस्पून
लाल मिर्च – ½ टीस्पून
हल्दी – ¼ टीस्पून
अमचूर – ½ टीस्पून
नमक – स्वाद अनुसार
तेल-1–2 टीस्पून
इसे अच्छे से मिलाकर हल्का सा गीला मसाला तैयार कर लें.

विधि

  1. सबसे पहले कच्चे केले छीलकर 2–3 टुकड़ों में काट लें. हर टुकड़े में बीच से चीरा लगाएं (पूरी तरह अलग न करें).तैयार मसाला केले के चीरे में अच्छे से भर दें.
  2. कढ़ाही में तेल गरम करें. उसमें राई और जीरा डालकर तड़काएं. अब हल्दी डालें और तुरंत केले कढ़ाही में रख दें.
  3. कढ़ाही ढककर 10–15 मिनट धीमी आंच पर पकाएं. बीच-बीच में धीरे से पलटते रहें ताकि केले टूटें नहीं.
  4. जब केले हल्के कुरकुरे और पक जाएं, ऊपर से गरम मसाला और हरा धनिया डाल दें.
  5. गरमा-गरम भरवां कच्चे केले की सब्जी को रोटी, पराठा या दाल-चावल के साथ परोसें. इसका खट्टा-मसालेदार स्वाद सबको

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका