
BSNL यूजर्स बिना नेटवर्क के भी कर पाएंगे कॉल, ऑन कर लें ये खास सेटिंग
BSNL यूजर्स को अब बिना नेटवर्क के भी कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। इसके लिए यूजर्स को न तो कोई नया सिम कार्ड खरीदना होगा और न ही कोई एक्स्ट्रा चार्ज देना होगा। बीएसएनएल यूजर्स को बेसमेंट, ऑफिस, घरों या भीड़-भाड़ वाले इलाकों में भी नेटवर्क की समस्या नहीं आएगी। इसके लिए यूजर्स को बस फोन में कुछ सेटिंग्स इनेबल करने होंगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!BSNL ने अपने आधिकारिक X हैंडल से बताया कि यूजर्स को बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज और सिम कार्ड बदले नेटवर्क की समस्या नहीं होगी। वो बिना सिग्नल वाले एरिया में भी कॉलिंग की सुविधा ले सकते हैं। इसके लिए उन्हें फोन में VoWiFi सर्विस को इनेबल करना होगा।
बता दें कि भारत संचार निगम लिमिटेड ने साल की शुरुआत में ही VoWiFi सर्विस लॉन्च की थी। 1 जनवरी 2026 से बीएसएनएल यूजर्स को यह खास सर्विस मिल रही है। देश के सभी टेलीकॉम सर्किल में VoWiFi सर्विस को रोल आउट कर दिया गया है। प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों की तरह ही BSNL यूजर्स को भी अब बिना नेटवर्क वाले जोन में कनेक्टिविटी की समस्या नहीं आएगी।
क्या है VoWiFi?
VoWiFi यानी वॉइस ओवर वाईफाई एक ऐसी सर्विस है, जिसमें यूजर्स घर या ऑफिस में लगे वाईफाई का इस्तेमाल करके बिना नेटवर्क वाले जोन में भी कॉलिंग सर्विस का आनंद ले सकते हैं। इसके लिए यूजर्स को न तो सिम कार्ड बदलने की जरूरत होगी और न ही इसके लिए यूजर्स को कोई चार्ज देना होगा। BSNL सिम कार्ड रखने वाले यूजर्स अपने Android स्मार्टफोन की सेटिंग्स में जाकर VoWiFi सर्विस को इनेबल कर सकते हैं।
कैसे इनेबल करें VoWiFi?
इस सर्विस को इनेबल करने के लिए आपका हैंडसेड VoWiFi सर्विस कम्पैटिबल होना चाहिए। इन दिनों लॉन्च होने वाले सभी Android स्मार्टफोन VoWiFi सर्विस से कम्पैटिबल होते हैं यानी उनमें वॉइस ओवर वाईफाई सर्विस की सुविधा मिलती है। हालांकि, कुछ पुराने स्मार्टफोन में VoWiFi सर्विस नहीं मिलती हैं।
- इस सर्विस को इनेबल करने के लिए यूजर्स को सबसे पहले फोन की सेटिंग्स में जाना होगा।
- इसके बाद Network & Internet वाले ऑप्शन में जाएं।
- यहां आपको ऑपरेटर का नाम SIM के सामने दिख जाएगा।
- इस पर टैप करें और अगले विंडो में जाएं।
- यहां आपको WiFi Calling या VoWiFi का ऑप्शन दिखाई देगा।
- इसपर टैप करके टूगल को ऑन कर दें।
इस तरह से आप अपने फोन में VoWiFi सर्विस को इनेबल कर सकते हैं और नो या लो नेटवर्क वाले एरिया में भी बिना किसी रुकावट के कॉलिंग की सुविधा ले पाएंगे।

