
LPG की परेशानी से मिलेगी राहत, शिवालिक और नंदादेवी जहाज ने होर्मुज स्ट्रेट कर लिया पार, 16 और 17 मार्च को पहुंचेंगे भारत
ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले के बाद ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता बंद कर दिया है जिससे तेल और एलपीजी का संकट गहराता जा रहा है। भारत में एलपीजी की परेशानी सामने आ रही है, लेकिन इस बीच एक राहत भरी खबर सामने आई है। ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे दो जहाजों को जाने की अनुमति दे दी है। भारत के दोनों जहाजों ने आज स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कर लिया है। भारत की तरफ से आज जानकारी देते हुए रणधीर जायसवाल ने बताया, आज सुबह भारतीय ध्वज वाले दो एलपीजी ले जाने वाले जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित रूप से पार कर गए हैं। दोनों जहाज, शिवालिक और नंदादेवी ने आज सुबह होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित रूप से पार किया और भारत की ओर पहुंच रहे हैं , दोनों जहाज 16 मार्च और 17 मार्च को भारत पहुंचेंगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!एलपीजी से लदे जहाज निकाले जाएंगे
रणधीर जायसवाल ने बताया, हमने कल 30 मर्चेंट नेवी अधिकारी लाए थे, कुल संख्या 3000 नाविक हैं। एलपीजी वाहक जहाजों को प्राथमिकता के आधार पर बर्थिंग का आदेश है। पिछले तीन दिनों में हमें 6 वाहक जहाज प्राप्त हुए हैं। भारतीय नौसेना के वॉर शिप इस समय गल्फ ऑफ़ ओमान में है जहां पर वो मर्चेंट शिप को अब से कुछ देर बाद एस्कॉर्ट करेंगे। फ़ारस की खाड़ी में 24 भारतीय जहाज फंसे हैं। आज सुबह दो भारतीय जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर गए। प्रत्येक जहाज 46000 मीट्रिक टन ले जा सकता है।
पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव (विपणन एवं तेल शोधन) सुजाता शर्मा ने कहा, “कच्चे तेल और रिफाइनरियों के संबंध में, हमारे पास कच्चे तेल की पर्याप्त आपूर्ति है और हमारी रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं। खुदरा दुकानों पर स्टॉक की कमी की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। हम अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए घरेलू स्तर पर पर्याप्त पेट्रोल और डीजल का उत्पादन करते हैं; इसलिए, हमें आयात की कोई आवश्यकता नहीं है।
पीएनजी कनेक्शन उपलब्ध कराए जाएंगे
प्राकृतिक गैस के संबंध में, मैंने कल आपका ध्यान सरकार के उद्देश्य की ओर दिलाया था, जहां भी वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को एलपीजी आपूर्ति में कठिनाइयों या व्यवधानों का सामना करना पड़ रहा है, उन्हें पीएनजी कनेक्शन में परिवर्तित किया जाना चाहिए।” इस उद्देश्य को आगे बढ़ाने के लिए, GAIL (गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड) ने विभिन्न सीजीडी ऑपरेटरों के साथ एक बैठक आयोजित की और उन्हें सलाह दी कि वे जहां भी संभव हो, सभी पात्र वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को पीएनजी कनेक्शन उपलब्ध कराने में तेजी लाएं…

