
यात्रीगण ध्यान दें! हथबंद-भाटापारा रेल खंड में निर्माण कार्य, ये ट्रेनें रहेंगी कैंसिल
रायपुर:- 19 मार्च, 2026 रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के कार्यों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है | इसी संदर्भ में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के अंतर्गत हथबंद-भाटापारा सेक्शन के बीच किमी 774/13-15 पर लेवल क्रॉसिंग संख्या 389 पर गर्डरों की डीलॉन्चिग कार्य के लिए दिनांक 21 मार्च 2026 को 23:00 से दिनांक 22 मार्च 2026 को 3:00 बजे तक 4 घंटे का ब्लॉक लिया जाएगा । इस कार्य के फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा । जिसका विवरण इस प्रकार हैः-
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रद्द होने वाली गाडियां :-
1) दिनांक 22 मार्च, 2026 को गाडी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
2) दिनांक 22 मार्च, 2026 को गाडी संख्या 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
3) दिनांक 22 मार्च, 2026 को गाडी संख्या 68733 गेवरा रोड -बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
4) दिनांक 22 मार्च, 2026 को गाडी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
5) दिनांक 22 मार्च, 2026 को गाडी संख्या 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी ।
6) दिनांक 22 मार्च, 2026 को गाडी संख्या 58205 रायपुर- नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर रद्द रहेगी ।
7) दिनांक 23 मार्च, 2026 को गाडी संख्या 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी ।
8) दिनांक 23 मार्च, 2026 को गाडी संख्या 58202 रायपुर-बिलासपुर पैसेंजर रद्द रहेगी ।
बीच में समाप्त होने वाली गाड़ी:-
1) दिनांक 22 मार्च, 2026 को 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर गोंदिया के स्थान यह गाड़ी बिलासपुर से ही झारसुगुड़ा के लिए रवाना होगी । इसलिए यह गाड़ी गोंदिया एवं बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी ।
2) दिनांक 22 मार्च, 2026 को झारसुगुड़ा से चलने वाली 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर को बिलासपुर में ही समाप्त होगी यह गाड़ी बिलासपुर एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी ।
रेल प्रशासन यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए ऐसे विकास कार्यों के लिए सहयोग की आशा करती है ।

