
नवरात्रि में घर पर इन आसान तरीकों से झटपट से बनाएं ये ‘पनीर मखाना टार्ट’, बच्चों को भी आएगा खूब पसंद
Paneer Makhana Tart recipe: आजकल का खान-पान लोगों का बड़ा ही ज्यादा अलग सा हो गया है. नवरात्रि में भी कुछ टेस्टी-टेस्टी खाने का मन करता ही है लेकिन व्रत होने की वजह से कुछ खा-पी नहीं सकते हैं. अगर आप भी नवरात्रि को स्पेशल बनाने के लिए घर पर कुछ बनाकर खाना चाहते हैं, तो आप पनीर मखाना टार्ट को बनाकर खा सकते हैं. ये बच्चों से लेकर बड़ों तक को खूब पसंद आएगा. यह डिश न केवल स्वाद में लाजवाब है, बल्कि दिखने में भी काफी ज्यादा यूनिक नजर आती है. इसको आप पार्टियों और खास मौकों के लिए भी बनवा सकते हैं. इसको बनाना भी काफी ज्यादा आसान होता है और कुछ ज्यादा चीजों की भी जरूरत नहीं होती है. अगर आपका मन कुछ बनाने का नहीं कर रहा है, तो आप झटपट से इसको बना सकते हैं. इस डिश को आजकल के बच्चे खाना काफी ज्यादा पसंद करते हैं. इबिस एंड इबिस स्टाइल्स के डायरेक्टर कलिनरी शेफ सुप्रीत घई ने बताया कि फूड लवर्स के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है अगर आप भी इसको घर पर बनाना चाहती हैं, तो आसानी से बनाकर इसको खा सकते हैं. अगर आपको भी इसको बनाना नहीं आता है, तो आइए आपको बताते हैं आसानी से बनने वाली रेसिपी.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पनीर मखाना टार्ट बनाने की सामग्री
अगर आप पनीर मखाना टार्ट को घर पर बनाना चाहते हैं, तो आपको कुछ सामग्री की जरूरत होती है जैसे- भुने हुए मखाने, उबले हुए आलू, सिंघाड़े का आटा, सेंधा नमक, घी, पनीर, टमाटर प्यूरी, काजू का पेस्ट, अदरक-मिर्च का पेस्ट, ताजी क्रीम, चीनी, भुना हुआ जीरा पाउडर, मखाना चूरा, ताजा हरा धनिया ये चीजें होनी चाहिए
पनीर मखाना टार्ट बनाने का तरीका
पनीर मखाना टार्ट को घर पर बनाने के लिए सबसे पहले आपको भुने हुए मखाने को अच्छे से दरदरा पीस लेना हैं. उबले हुए आलू, सिंघाड़े का आटा, नमक और घी को अच्छे से मैश करके मिला देना है. टार्ट मोल्ड में आपको सभी को अच्छे से रख देना है. 180 पर आपको इसको 10-12 मिनट कुरकुरा होने तक बेक कर लेना है. अब आपको एक पैन लेना है और उसमें घी को अपने हिसाब से डाल देना है फिर अदरक-मिर्च का पेस्ट, टमाटर प्यूरी को अच्छे से डालकर पका लें. काजू का पेस्ट, नमक, जीरा पाउडर और एक चुटकी चीनी, क्रीम, पनीर के टुकड़े को भी आप अच्छे से मिला दें. धीमी आंच पर रखकर आपको इसको पका देना है. टार्ट में आपको गरमा गरम बनाया मखानिया पनीर भर देना है. और फिर उसके ऊपर मखाना चूरा, क्रीम, ताजा हरा धनिया डालकर सजा देना है. अब आपका पनीर मखाना टार्ट आसानी से बनकर तैयार है. इसको बच्चे भी खाना खूब पसंद करेंगे.

