टेक्नोलॉजी

WhatsApp New Update : अप्रैल से बदल जाएगा चैटिंग का अंदाज, AI फीचर्स से लेकर नए अपडेट में आ गए इतने सारे नए फीचर्स, जानिए

WhatsApp New Update : दुनिया के सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने अपने यूजर्स के लिए खुशियों का पिटारा खोल दिया है। कंपनी ने कई ऐसे फीचर्स पेश किए हैं, जिनका इंतजार सालों से किया जा रहा था। इस नए अपडेट में सबसे ज्यादा फायदा iPhone यूजर्स को होने वाला है।

सबसे बड़ी राहत ‘चैट ट्रांसफर’ फीचर को लेकर मिली है। अब बिना किसी झंझट के Android से iPhone या इसके विपरीत डेटा ट्रांसफर किया जा सकेगा। इसमें सिर्फ मैसेज ही नहीं, बल्कि फोटो, वीडियो, कॉल हिस्ट्री और ग्रुप डेटा भी पूरी तरह सुरक्षित रहेगा।

2. एक iPhone, दो WhatsApp अकाउंट

अब तक ‘ड्यूल अकाउंट’ की सुविधा सिर्फ Android तक सीमित थी, लेकिन अब iPhone यूजर्स भी एक ही डिवाइस पर दो अलग-अलग अकाउंट (जैसे पर्सनल और वर्क) चला सकेंगे। इसके लिए ऐप में ‘प्रोफाइल इंडिकेटर’ भी दिया गया है ताकि अकाउंट्स के बीच स्विच करते समय कोई भ्रम न हो।

3. अब चैटिंग होगी AI के साथ

Meta अपने AI टूल्स को वॉट्सऐप में जोड़ रहा है। अब आप चैट के दौरान ही फोटो एडिट कर पाएंगे, बैकग्राउंड बदल सकेंगे या किसी ऑब्जेक्ट को हटा सकेंगे। इसके अलावा, AI आपको स्मार्ट रिप्लाई के सुझाव भी देगा, जिससे चैटिंग तेज और मजेदार हो जाएगी।

4. स्टोरेज की समस्या खत्म

नए स्टोरेज मैनेजर टूल की मदद से अब भारी फाइल्स को पहचानना और डिलीट करना आसान होगा। आप अपनी जरूरी चैट्स को सुरक्षित रखते हुए केवल फालतू मीडिया फाइल्स को हटाकर फोन की मेमोरी खाली कर सकेंगे। ये फीचर्स फिलहाल टेस्टिंग फेज में हैं और उम्मीद है कि अप्रैल 2026 तक ये सभी भारतीय यूजर्स के स्मार्टफोन तक पहुँच जाएंगे।

Back to top button