
पंजाब
Ludhiana में बड़ा हादसा! दो मंजिला इमारत के गिरने से मलबे में दबे मजदूर
लुधियाना : लुधियाना में दर्दनाक हादसा होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि रूपा मिस्त्री गली में खस्ता हालत में पुरानी दो मंजिला बिल्डिंग को गिरा रहे दो मजदूर मलबे के नीचे आकर दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जानकारी के अनुसार दोपहर के समय खस्ता हालत में खड़ी बिल्डिंग को मजदूर गिराने का काम कर रहे थे, जिस छत पर खड़े होकर बिल्डिंग को वह तोड़ रहे थे। वह छत की हालत खस्ता होने के चलते एकदम जमीन पर आ गई। जिससे जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार बाहर निकल आए। गंभीर रूप से घायल व लहुलूहान हो चुके दो मजदूरों को बाहर निकाला और इलाज के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया। बताया जाता है कि एक मजदूर की हालत ज्यादा गंभीर होने के चलते किसी निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

