
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन: शुरू हुआ PM Modi का रोड शो…लोगों ने किया फूलों से स्वागत
PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंगलवार को अपने 28 वें दौरे पर उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री इस दौरान दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे के साथ ही, टिहरी में 1 हजार मेगावाट क्षमता वाले देश के पहले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज संयंत्र का भी लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के आगमन को लेकर उत्तराखंड वासियों में भारी उत्साह है। प्रदेश सरकार लोकार्पण समारोह को यादगार बनाने की तैयारी की गई है। उनकी सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पीएम मोदी ने रोड शो शुरू कर दिया है। लोगों ने फूलों से उनका स्वागत किया है।रोड शो उमड़ा जनसैलाब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सहारनपुर पहुंचकर रोडशो शुरु कर दिया है। इसके बाद वे देहरादून के लिए रवाना होंगे, जहां वे कुछ ही देर में दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। यह कॉरिडोर दिल्ली और देहरादून के बीच यात्रा के समय को लगभग 6 घंटे से घटाकर करीब 2.5 घंटे कर देगा।

