
‘सपने वर्सेस एवरीवन’ के नए सीजन का ऐलान
डिजिटल कंटेंट प्लेटफॉर्म द वायरल फीवर (टीवीएफ) ने अपनी चर्चित वेब सीरीज ‘सपने वर्सेस एवरीवन’ के दूसरे सीजन की घोषणा कर दी है। अंबरीश वर्मा द्वारा लिखित और निर्देशित इस सीरीज का पहला सीजन 2023 में रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला। यही वजह रही कि जनवरी 2024 में यह सीरीज वैश्विक स्तर पर आईएमडीबी के टॉप 250 टीवी शोज की सूची में 7वें स्थान पर पहुंच गई थी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!टीवीएफ ने नए सीजन का प्रोमो जारी करते हुए इसकी रिलीज डेट का भी खुलासा किया है। सीरीज का दूसरा सीजन 01 मई से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा। जिससे इसकी वैश्विक पहुंच और भी मजबूत होगी।
नए सीजन में एक बार फिर अंबरीश वर्मा, परमवीर सिंह चीमा और विजयंता कोहली मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इनके अलावा अभिषेक चौहान, निधि शाह और खुशाली कुमार जैसे कलाकार भी अहम किरदार निभाते दिखेंगे। दर्शकों को इस सीजन में सपनों और हकीकत के बीच संघर्ष की कहानी को और गहराई से देखने को मिलेगा।

