
अन्य
हाथी के हमले से युवक की दर्दनाक मौत, क्षत-विक्षत लाश देख दहशत में लोग
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां जंगली हाथी के हमले में एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हाथी ने युवक को पटककर कुचल दिया, जिससे उसका शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया।
मृतक की पहचान 28 वर्षीय केशव के रूप में हुई है, जो कोटबहरा गांव का निवासी था। जानकारी के अनुसार, केशव काम करके वापस अपने घर लौट रहा था, तभी रास्ते में हाथी के हमले का शिकार हो गया। युवक की क्षत विक्षत शव देख ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना वन परिक्षेत्र सूरजपुर के कोटबहरा जंगल की बताई जा रही है।गौरतलब है कि इन दिनों वन मंडल सूरजपुर के प्रतापपुर और सूरजपुर वन परिक्षेत्र के सीमावर्ती इलाकों में हाथियों का दल लगातार विचरण कर रहा है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। प्रशासन ने लोगों से जंगल और हाथियों के मूवमेंट वाले इलाकों में सतर्क रहने की अपील की है।

