
रायपुर खड़गपुर के मध्य 01-01 फेरे के लिए सुपरफास्ट समर स्पेशल की सुविधा
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रायपुर– यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 08749/ 08750 रायपुर – खड़गपुर -रायपुर सुपरफास्ट समर स्पेशल 01- 01 फेरे के लिए चलाई जा रही है ।
गाड़ी संख्या 08749 रायपुर खड़गपुर सुपरफास्ट समर स्पेशल दिनांक 23 अप्रैल 2026 को 13:10 बजे रायपुर से रवाना होकर 14:00 बजे भाटापारा, 15:10 बजे बिलासपुर, 16:05 बजे चांपा, 17:15 बजे रायगढ़, 18:30 बजे झारसुगुड़ा, 20.05 बजे राउरकेला, 22.15 बजे चक्रधरपुर, 23:10 बजे टाटानगर, 1:30 बजे खड़गपुर पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 08750 खड़गपुर रायपुर सुपरफास्ट समर स्पेशल दिनांक 24 अप्रैल 2026 को 4:30 बजे खड़गपुर से रवाना होकर 6:30 बजे टाटानगर, 7:40 बजे चक्रधरपुर, 9:10 बजे राउरकेला, 11.18 बजे झारसुगुड़ा, 12:20 बजे रायगढ़ 13.25 बजे चांपा, 14:30 बजे बिलासपुर, 15.25 बजे भाटापारा, 17:15 बजे रायपुर पहुंचेगी।
यह गाड़ी जनरल, स्लीपर, एसी के 18 एलएचबी कोच के साथ चलेगी।

