
जेसआई रायपुर कैपिटल द्वारा “कैपिटल प्रीमियर लीग 2026” का भव्य आयोजन
रायपुर। जेसआई रायपुर कैपिटल द्वारा आयोजित सिग्नेचर स्पोर्ट्स इवेंट “कैपिटल प्रीमियर लीग (CPL) 2026” का सफल एवं भव्य आयोजन 18 एवं 19 अप्रैल को सुभाष स्टेडियम, रायपुर में किया गया। यह टूर्नामेंट उत्साह, खेल भावना और आपसी एकता का अद्भुत उदाहरण बना।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस लीग की खास बात यह रही कि इसमें 7 वर्ष के बच्चों से लेकर 70 वर्ष तक के अनुभवी सदस्यों ने भाग लिया, जिससे यह आयोजन हर आयु वर्ग के लिए प्रेरणादायक और यादगार बन गया। इसके साथ ही महिलाओं, बच्चों एवं वरिष्ठ सदस्यों के विशेष मैच भी आकर्षण का केंद्र रहे।
टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीके फाइटर्स टीम ने विजेता का खिताब अपने नाम किया, जिसके टीम ओनर श्री राजेश अग्रवाल (जीके टीएमटी) हैं। वहीं समृद्धि स्टार्स टीम (ओनर: जेसी फणिक सिंह) उपविजेता रही तथा एमएम स्कूल टीम (ओनर: जेसी मयूर ठौरानी) ने द्वितीय उपविजेता का स्थान प्राप्त किया।
व्यक्तिगत उपलब्धियों में मैन ऑफ द सीरीज का खिताब जेसी डॉ. सौरभ हाइन को तथा फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जेसी सीए रोमिल जैन को प्रदान किया गया।
स्टार परफॉर्मर्स में जेसी फणिक सिंह, जेसी तेज कुमार नायक, जेसी पंकज अग्रवाल, जेसी गौरव कोटाडिया के साथ-साथ जेसी रविबंदर जैन एवं श्री राकेश कंसारी ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सभी का ध्यान आकर्षित किया।
इस आयोजन के टाइटल स्पॉन्सर टीटीके प्रेस्टिज एवं पावर्ड बाय नवकार ज्वेलर्स रहे, जिनके सहयोग से कार्यक्रम को भव्यता मिली।
कार्यक्रम का सफल संचालन जेसआई रायपुर कैपिटल के अध्यक्ष जेसी सूरज अग्रवाल के नेतृत्व में हुआ।
अंत में, यह आयोजन केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि सभी सदस्यों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करने और टीम भावना को बढ़ावा देने का एक सशक्त माध्यम साबित हुआ।


