छत्तीसगढ़

स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 और पेयजल को लेकर एक्शन में जोन कमिश्नर; पार्षदों के साथ वार्डों का किया निरीक्षण

पुराने सरोना डंपिंग यार्ड में कचरे के रेमिडियेशन कार्य की प्रगति का जोन 8 जोन कमिश्नर ने किया प्रत्यक्ष निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त  विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल ने जोन 8 क्षेत्र अंतर्गत माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के पार्षद  महेन्द्र औसर और संत रविदास वार्ड के पार्षद  अर्जुन यादव सहित कार्यपालन अभियंता  अतुल चोपड़ा,उपअभियंता  लोचन चौहान, जोन स्वास्थ्य अधिकारी  गोपीचंद देवांगन, स्वच्छता निरीक्षक  रितेश झा की उपस्थिति में वार्ड क्रमांक 69 और 70 क्षेत्र का निरीक्षण स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 की तैयारियों और गर्मी में वार्ड क्षेत्र में पेयजल समस्या को लेकर किया. पार्षदों से चर्चा कर जोन 8 जोन कमिश्नर ने सम्बंधित जोन अधिकारियों को वार्ड क्रमांक 69 और 70 के क्षेत्र में सफाई और पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के सम्बन्ध में त्वरित कार्रवाई जोन के स्तर पर करते हुए समस्या का समाधान करने के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिए.
जोन 8 जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल ने जोन 8 क्षेत्र अंतर्गत संत रविदास वार्ड क्रमांक 70 क्षेत्र अंतर्गत सरोना में पुराने डंपिंग यार्ड क्षेत्र का जोन 8 के अधिकारियों की उपस्थिति में कचरे के रेमिडियेशन कार्य की प्रगति का प्रत्यक्ष अवलोकन किया और सम्बंधित एजेंसी के प्रतिनिधि को कार्य तेजी से पूर्ण करवाने के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिए.

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका