उत्तरप्रदेश

खुशियां मातम में बदली! शादी का लहंगा बुक कराने जा रहे 3 भाई-बहनों की मौत, घर में मचा कोहराम

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार 3 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब तीनों शादी के लिए लहंगा बुक कराने राठ कस्बे जा रहे थे। घटना के बाद जहां परिवार में खुशियों का माहौल था, वह पलभर में मातम में बदल गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस ने बताया कि कुरर गांव निवासी रामकिशन की पुत्री अनीता की 25 अप्रैल को शादी होनी थी। इसी सिलसिले में उसकी चचेरी बहन रागिनी (26), नीलम (19) और रिश्तेदार तेजप्रताप (24) बाइक से राठ जा रहे थे। गांव से करीब 3 किलोमीटर दूर मेहरबावा महाविद्यालय के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे रागिनी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल नीलम और तेजप्रताप को मेडिकल कॉलेज उरई रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक,  एक ही परिवार से 3 मौतों की खबर से गांव में कोहराम मच गया। बताया गया कि मृतका रागिनी के पिता गोहांड ब्लॉक में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर तैनात हैं। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका