
छत्तीसगढ़
निगम जोन 8 स्वास्थ्य विभाग ने वार्ड 1 के हीरापुर हाट बाजार में नागरिकों को स्वच्छता पर नुक्कड़ नाटक और स्वच्छता के 4 धुरंधर पहल पर बनाया जागरूक
रायपुर – आज रायपुर नगर निगम जोन 8 स्वास्थ्य विभाग द्वारा जोन 8 जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल के निर्देश पर नगर निगम जोन 8 स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2026 अंतर्गत जोन क्षेत्र में वीर सावरकर नगर वार्ड क्रमांक 1 क्षेत्र के हीरापुर हाट बाजार में स्वच्छता पर नुक्कड़ नाटक मंचन करवाकर स्वच्छता के 4 धुरंधर पहल अभियान चलाकर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 अंतर्गत 4 डिब्बा सफाई प्रणाली अपनाकर चार पृथक – पृथक रंग के डस्टबिन में गीला, सूखा, सेनेटरी और विशेष देखभाल कूड़ा अलग – अलग करके रखकर सफाई मित्र को देकर रायपुर शहर को स्वच्छ शहर बनाने भागीदारी दर्ज करने की नागरिकों से विनम्र अपील जोन 8 जोन स्वास्थ्य अधिकारी गोपीचंद देवांगन और स्वच्छता निरीक्षक रितेश झा राकेश बंजारे की उपस्थिति में की गयी.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


