
इस दिग्गज एक्ट्रेस के रोल में नजर आएंगी Sara Arjun!
साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म ‘धुरंधर’ (Dhurandhar) की एक्ट्रेस सारा अर्जुन (Sara Arjun) काफी चर्चा में है. हाल ही में उनके हाथ एक बड़ा प्रोजेक्ट लगा है. खबर आ रही है कि वो जल्द ही बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस मधुबाला (Madhubala) के बायोपिक में उनका किरदार निभाते नजर आएंगी. खबर ये भी है कि ये फिल्म सिनेमाघरों के बजाय सीधे ओटीटी पर रिलीज होगी.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
प्रोजेक्ट से जुड़े संजय लीला भंसाली
मीडिया के मुताबिक, इस अपकमिंग फिल्म का प्रोडक्शन जुलाई 2026 से शुरू होने वाला है. प्रोड्यूसर के तौर पर इस फिल्म से अब संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) जुड़ गए हैं. इस फिल्म के लिए सारा अर्जुन (Sara Arjun) ने अपने लुक में बदलाव किए हैं. साथ ही उन्होंने मधुबाला (Madhubala) के रोल के लिए काम करना शुरू कर दिया है.
इन कलाकारों के नाम पर हो चुकी चर्चा
बता दें कि इस फिल्म में पहले एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) को लीड रोल के लिए जा रहा था. सारा से पहले जिन दूसरी एक्ट्रेस को यह रोल ऑफर किया गया था, उनमें कल्याणी प्रियदर्शन, शरवरी और अनीत पड्डा भी शामिल थीं. हालांकि, एक्ट्रेस या मेकर्स की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. लेकिन खबर है ये प्रोजेक्ट सारा अर्जुन (Sara Arjun) को मिल सकता है.
कई पहलुओं को दिखाएगी फिल्म
इस अनटाइटल्ड फिल्म के मेकर्स इंडस्ट्री में मधुबाला (Madhubala) के शानदार करियर के साथ-साथ उनकी पर्सनल लाइफ और मुश्किलों को भी दिखाने की कोशिश करेंगे. एक्टर दिलीप कुमार (Dilip Kumar) के साथ उनके रिश्ते से लेकर म्यूजिशियन किशोर कुमार (Kishor Kumar) के साथ उनकी शादी तक, यह फिल्म मधुबाला की जिंदगी के सभी उतार-चढ़ाव को दिखाएगी.