और जीवनशैली

गर्मी में तुलसी को सूखने से बचाने के लिए ऐसे करें देखभाल, हरा-भरा और घना बनाने में मिलेगी मदद

Tulsi ko sukhne se kaise bachayen: गर्मियों में कई बार तुलसी का पौधा सूखने लगता है। इसके सूखने के पीछे गर्म मौसम के अलावा भी कई कारण हो सकते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपका पौधा हरा-भरा और घना रहे तो आपको उसकी देखभाल करते समय कुछ बातों को ध्यान रखना चाहिए। कई बार तुलसी का पौधा काफी घना हो जाताहै जबकि गमला छोटा पड़ जाता है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ऐसी हालात में भी पौधा सूख सकताहै। तो आपको इसे दूसरे पॉट में ट्रांसफर करना चाहिए। इससे पौधे को सही पोषणमिल पाएगा। इस दौरान आपको सावधानी बरतनी चाहिए ताकि जड़ों को कोई नुकसान न पहुंचे। इसके साथ ही मिट्टी भी बदलें। ध्यान रखें कि मिट्टी में ज्यादा नमी न हो। इससे जड़ गल सकती हैं। मिट्टी में नीम की खली और रेत मिलाएं। इससे पोषण के साथ-साथ गमले में पानी की निकासी की व्यवस्था हो पाएगी।

पौधे को सुबह-शाम धूप में रखें

आप तुलसी के पौधे को सुबह-शाम के समय हल्की धूप में रखें। इसको दोपहर के समय तीखी धूप से बचाएं। जरूरत से ज्यादा पानी देने से भी बचें। अधिक पानी डालने से पौधा खराब हो सकता है। आप इसको धूप में रखने के बाद छायादार जगह पर ही रखें।

कटाई-छटाई पर दें ध्यान

गर्मियों में तुलसी के पौधे को सूखने से बचाने के लिए आपको कटाई-छटाई पर भी ध्यान देना चाहिए। सूखी हुईं पत्तियों को हटाते चलें। साथ ही मिट्टी की समय-समय पर गुड़ाई करें। तुलसी के पौधे पर मंजरियां (बीज) हटाते रहें।

तुलसी के पौधे में डालें खाद

पौधे की ग्रोथ के लिए गमले में वर्मीकंपोस्ट मिलाएं। इसे आप बाजार से खरीद सकते हैं या फिर घर में बना सकते हैं। इसके अलावा गोबर की खाद तुलसी के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसे पौधे के जड़ों के पास डालें। केले के छिलके से भी आप खाद बना सकते हैं। कीड़े लगने पर नीम का तेल या हल्दी का घोल पौधे में डालें।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका