छत्तीसगढ़

निगम जोन 5 के सफाई मित्रों ने रोहिणीपुरम तालाब की ग्रीन आर्मी ऑफ रायपुर के स्वयंसेवकों सहित सफाई की और कचरा उठाया

निगम जोन 10 के सफाई मित्रों ने पार्षद विजय पंकज निर्मलकर के नेतृत्व में अपना गार्डन तालाब अमलीडीह की ग्रीन आर्मी ऑफ रायपुर के स्वयंसेवकों सहित श्रमदान करके की सफाई, जन -जन को दिया स्वच्छ पर्यावरण का सकारात्मक सन्देश

रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम जोन 5 स्वास्थ्य विभाग के सफाई मित्रों ने जोन 5 जोन कमिश्नर  खीरसागर नायक के मार्गनिर्देशन और जोन स्वास्थ्य अधिकारी  संदीप वर्मा, स्वच्छता निरीक्षक  दिलीप साहू की उपस्थिति में एनजीओ ग्रीन आर्मी ऑफ रायपुर के स्वयंसेवकों के साथ मिलकर नगर निगम जोन 5 अंतर्गत पण्डित दीनदयाल उपाध्याय नगर वार्ड क्षेत्र अंतर्गत रोहिणीपुरम तालाब की सफाई श्रमदान करते हुए की और समाज हित में पर्यावरण संरक्षण अभियान में सहभागिता दर्ज करवाने की विनम्र अपील नागरिकों से की.
इसी प्रकार नगर निगम जोन 10 स्वास्थ्य विभाग के सफाई मित्रों द्वारा एनजीओ ग्रीन आर्मी ऑफ रायपुर के स्वयंसेवकों के साथ मिलकर डॉ राजेन्द्र प्रसाद वार्ड क्रमांक 52 के पार्षद  विनय पंकज निर्मलकर के नेतृत्व में जोन 10 अंतर्गत वार्ड 52 अंतर्गत अपना गार्डन तालाब अमलीडीह की श्रमदान से सफाई जोन 10 जोन कमिश्नर  मोनेश्वर शर्मा और जोन स्वास्थ्य अधिकारी  अमित बेहरा की उपस्थिति में करते हुए जन – जन को स्वच्छ पर्यावरण का सकारात्मक सन्देश दिया.

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका