सेहत

तेजी से वजन घटाने के लिए रोज सुबह करें ये काम, बेडौल शरीर बन जाएगा सुडौल

अगर आप बढ़ते वजन और बेडौल शरीर से परेशान हैं, तो अपने दिन की शुरुआत सही तरीके से करना बहुत जरूरी है। सुबह की कुछ आदतें अपनाकर आप न सिर्फ तेजी से वजन घटा सकते हैं, बल्कि अपने शरीर को फिट बना सकते हैं। खाली पेट सही चीज़ों का सेवन, हल्की एक्सरसाइज और एक्टिव रूटीन आपकी वेट लॉस जर्नी को काफी आसान बना सकते हैं। आइए जानते हैं सुबह की वो आदतें जो तेजी से वजन घटाने में मददगार साबित हो सकती हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वजन घटाने के लिए रोज सुबह करें ये काम

  • रात को जल्दी सोएं और सुबह जल्दी उठें: मोटापा कम करने के लिए ज़रूरी है कि आप रात को जल्दी से सोएं और सुबह जल्दी उठें। सुबह जल्दी उठने से ऊर्जा का बेहतरीन संचार होता है। इससे मेटाबोलिज्म तेज़ होता है, इम्यूनिटी बढ़ती है, मानसिक शांति मिलती है और तनाव कम होता है।
  • डिटॉक्स ड्रिंक पिएं: सुबह उठकर डिटॉक्स ड्रिंक पिएं। जीरा पानी, नींबू पानी, धनिया पानी और मेथी के पानी का सेवन कर सकते हैं। यह डिटॉक्स ड्रिंक मेटाबॉलिज्म को फास्ट कर वजन घटाने में मदद करता है, पाचन में सुधार लाता है।
  • व्यायाम करें: डिटॉक्स ड्रिंक पीने के बाद, रोजाना कम से कम 30-40 मिनट की एक्सरसाइज़ करें। आप एक्सरसाइज़ रूटीन में ब्रिस्क वॉक, रनिंग, रस्सी कूदना, सूर्य नमस्कार और कपालभाति शामिल कर सकते हैं।
  • सुबह की धूप है ज़रूरी: एक्सरसाइज के बाद धूप में बैठना विटामिन डी को बढ़ाता है, जो हड्डियों की मजबूती, प्रतिरक्षा और मांसपेशियों के कार्य के लिए महत्वपूर्ण है। सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच 10-30 मिनट की धूप सीधे त्वचा पर पड़ने से विटामिन डी3 का प्राकृतिक निर्माण होता है। यह विटामिन हड्डियों में कैल्शियम के अवशोषण को बढ़ाकर मेटाबोलिज्म में सुधार और पाचन तंत्र को मजबूत कर सकता है।
  • हेल्दी नाश्ता करें: सुबह के समय आधा अधूरा नहीं बल्कि भरपेट नाश्ता करना चाहिए। सुबह नाश्ता करने का सबसे अच्छा समय सुबह 7 से 9 के बीच है। साथ ही अपने नाश्ते में कार्बोहाइड्रेट और फैट की जगह प्रोटीन ज्यादा मात्रा में लें जैसे अंडा, चिकन, डॉयफ्रूट्स, ओट्स। फलों को भी नाश्ते में शामिल करें।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका