
Mann Ki Baat: ‘भारत के विकास के लिए सौर-पवन ऊर्जा बहुत जरूरी’, मन की बात कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आकाशवाणी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में देश और विदेश के लोगों के साथ अपने विचार साझा किए। यह इस कार्यक्रम का 133वां एपिसोड रहा। मन की बात कार्यक्रम सुनने के लिए सुबह से ही लोग रेडियो के पास बैठ गए। आम जन से लेकर बीजेपी के विभिन्न कार्यकर्ता और नेता अपने-अपने क्षेत्र में ये कार्यक्रम सुना। मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने महात्मा बुद्ध से लेकर सुभाष चंद्र बोस की जयंती का जिक्र किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पीएम मोदी ने बीटिंग रिट्रीट पर की चर्चा
मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा, ‘हमारे देश में 23 जनवरी से यानी नेताजी सुभाष की जयंती से लेकर 30 जनवरी तक, यानी गांधीजी की पुण्यतिथि तक, ‘गणतंत्र पर्व’ मनाया जाता है। इस पर्व का एक अहम हिस्सा ‘बीटिंग रिट्रीट’ है। आज मैं आपके साथ ‘बीटिंग रिट्रीट’ पर चर्चा कर रहा हूँ, क्योंकि इसके पीछे एक खास वजह है। यह समारोह अलग-अलग बैंड्स के जरिए हमारी विविध संगीत परंपराओं को प्रदर्शित करता है। पिछले कुछ सालों में इसमें भारतीय संगीत का समावेश बढ़ा है और देश के लोग इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं। इस साल का ‘बीटिंग रिट्रीट’ समारोह बेहद यादगार रहा। वायुसेना, थलसेना, नौसेना और C.A.P.F. के बैंड्स ने बेहतरीन प्रस्तुतियां दी हैं।’
क्या हैं ‘लाखा जी के बाराती’, पीएम मोदी ने बताया
मन की बात कार्यक्रम में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बरसात खत्म होते ही कच्छ के रण की धरती जीवंत हो जाती है। हर साल लाखों Flamingo यहां आते हैं। पूरा इलाका गुलाबी रंग से रंग जाता है, इसलिए इसे ‘Flamingo City’ कहा जाता है। ये पक्षी यहीं घोसलें बनाते हैं और अपने बच्चों को बड़ा करते हैं। कच्छ के लोग इन्हें ‘लाखा जी के बाराती’ कहते हैं। अब लाखा जी के ये बाराती कच्छ में पर्यावरण संरक्षण के बड़े सुंदर प्रतीक बन गए हैं।
बुद्ध ने सिखाया शांति हमारे भीतर से शुरू होती है
पीएम मोदी ने कहा कि भगवान गौतम बुद्ध का जीवन संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है। उन्होंने हमें सिखाया है कि शांति हमारे भीतर से शुरू होती है, उन्होंने बताया है कि स्वयं पर विजय सबसे बड़ी विजय होती है। आज दुनिया जिस तरह के तनावों और संघर्षों से गुजर रही है। ऐसे समय में बुद्ध के विचार और भी अहम हो गए हैं।
अमेरिका में भगवान बुद्ध के विचारों को आगे बढ़ा रही एक संस्था
मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि दक्षिण अमेरिका के चिली में एक संस्था भगवान बुद्ध के विचारों को आगे बढ़ा रही है। लद्दाख में जन्मे Drubpon Otzer Rinpoche के मार्गदर्शन में काम हो रहा है। ये संस्था ध्यान और करुणा को लोगों के जीवन से जोड़ रही है। कोचीगुआज घाटी में बना स्तूप लोगों को शांति का अनुभव कराता है।
भारत के विकास के लिए सौर और पवन ऊर्जा जरूरी
विंड एनर्जी पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत के विकास के लिए सौर और पवन ऊर्जा जरूरी है। ये सिर्फ पर्यावरण की बात नहीं है, ये हमारे भविष्य की सुरक्षा है। इसमें हम सबकी भूमिका है।
हमें बिजली बचानी है, हमें स्वच्छ ऊर्जा, क्लीन एनर्जी अपनानी है।
भारत ने हमेशा विज्ञान को राष्ट्र की प्रगति से जुड़ा हुआ माना
मन की बात के 133वें एपिसोड में पीएम मोदी ने कहा, ‘चुनावों की गहमागहमी के बीच, आपके संदेशों और पत्रों के जरिए, हमने नागरिकों की उपलब्धियों पर खुशियां साझा की हैं। इस बार, आइए ‘मन की बात’ की शुरुआत देश की ऐसी ही एक बहुत बड़ी उपलब्धि से करें। भारत ने हमेशा विज्ञान को राष्ट्र की प्रगति से जुड़ा हुआ माना है। इसी सोच के साथ, हमारे वैज्ञानिक अंतरिक्ष कार्यक्रम को आगे बढ़ा रहे हैं। उनके प्रयासों की वजह से, यह कार्यक्रम राष्ट्र-निर्माण में अहम योगदान दे रहा है।’
पवन शक्ति के बारे में बोले पीएम मोदी
पीएम मोदी ने पवन शक्ति (Wind Engergy) के बारे में लोगो से जानकारी साझा की है। उन्होंने इसकी खूबियां और भारत कैसे इसका इस्तेमाल कर रहा है। इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि गुजरात और राजस्थान के रेगिस्तान वाले राज्य विंड एनर्जी का इस्तेमाल कर तरक्की की ओर आगे बढ़े हैं।

