और जीवनशैली

कड़वा निकल गया खीरा तो क्या करें, इन 3 आसान तरीकों से दूर करें कड़वाहट

गर्मी के मौसम में खीरे का सेवन अधिक किया जाता है, क्योंकि यह शरीर को ठंडक देने के साथ ही हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है। खीरे में लगभग 90-95% तक पानी होता है, जो तेज धूप और लू से बचाव में सहायक होता है। इसके अलावा इसमें विटामिन के, विटामिन सी, पोटेशियम, मैग्नीशियम और फाइबर जैसे कई जरूरी पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जो पाचन को बेहतर बनाने से लेकर पूरे शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। हालांकि, कई बार खीरा स्वाद में कड़वा निकल जाता है, जिसकी वजह से लोग उसे खाना पसंद नहीं करते।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अक्सर ऐसे खीरे को फेंक दिया जाता है या फिर जानवरों को खिला दिया जाता है। लेकिन कुछ आसान घरेलू उपायों की मदद से खीरे की कड़वाहट को काफी हद तक कम किया जा सकता है। खीरे की कड़वाहट का कारण उसमें मौजूद कुकुर्बिटासिन नामक तत्व होता है, जो मुख्य रूप से उसके सिरे और छिलके के पास ज्यादा पाया जाता है। आइए जानते हैं खीरे की कड़वाहट दूर करने के आसान तरीके:

1- काम आ सकता है नमक-पानी
खीरे की कड़वाहट दूर करने के लिए खीरे को छीलकर स्लाइस में काट लें और हल्के नमक वाले पानी में 10-15 मिनट के लिए भिगो दें। नमक कड़वे तत्वों को बाहर खींचने में मदद करता है।

2- ठंडे पानी में रखें
खीरे की कड़वाहट को दूर करने का दूसरा तरीका है ठंडा पानी। खीरे को काटकर या साबुत ही 10-15 मिनट के लिए ठंडे पानी में डाल दें। चाहें तो इसमें बर्फ के टुकड़े भी मिला सकते हैं। ठंडा पानी खीरे में मौजूद कड़वे तत्वों के प्रभाव को कम करने में मदद करता है।

3- सिरों को काटकर रगड़ें
खीरे की कड़वाहट दूर करने का यह बेहद आसान और पारंपरिक तरीका है। सबसे पहले खीरे को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें। इसके बाद चाकू से खीरे के दोनों सिरों को हल्का सा काटकर अलग कर दें। अब खीरे के एक कटे हुए सिरे को लेकर उसी जगह पर गोल-गोल घुमाते हुए रगड़ें। कुछ देर में वहां सफेद झाग जैसा पदार्थ निकलने लगेगा। यह झाग खीरे में मौजूद कड़वे तत्व का संकेत होता है। इससे खीरे की कड़वाहट काफी हद तक कम हो सकता है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका