उत्तराखण्ड

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, अब तक 1.6 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन

उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा इस वर्ष नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। देश के कोने-कोने से आ रहे श्रद्धालुओं के कारण यात्रा मार्ग और मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखी जा रही है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, केवल केदारनाथ धाम में ही अब तक करीब 1.6 लाख श्रद्धालु मत्था टेक चुके हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

PunjabKesari

केदारनाथ में श्रद्धालुओं में दिखा भारी उत्साह, प्रशासन अलर्ट

रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी विशाल मिश्रा, जो 22 अप्रैल को कपाट खुलने के बाद से ही केदारनाथ में डेरा डाले हुए हैं, ने बताया कि श्रद्धालुओं में अभूतपूर्व उत्साह है। भीड़ अधिक होने के कारण श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए इंतजार करना पड़ रहा है, लेकिन व्यवस्थाएं सुचारू रखने के प्रयास जारी हैं। भारी भीड़ का फायदा उठाकर जेबकतरे और मोबाइल चोरी जैसी घटनाएं भी सामने आई हैं। प्रशासन ने पुलिस को सख्त गश्त और निगरानी के निर्देश दिए हैं। तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए हेलीपैड संचालन का निरंतर निरीक्षण किया जा रहा है ताकि किसी को असुविधा न हो।

PunjabKesari

हरिद्वार और ऋषिकेश में भी लगा भक्तों का तांता

चारधाम यात्रा के मुख्य द्वार हरिद्वार और ऋषिकेश में भी श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि 17 अप्रैल से अब तक 25,000 से अधिक लोग ऑफलाइन पंजीकरण करा चुके हैं, जबकि ऑनलाइन पंजीकरण का आंकड़ा इससे कहीं अधिक है।

शनिवार को करीब 56,000 भक्तों ने चारों धामों में लगाई हाजिरी

स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशंस सेंटर (देहरादून) की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार शाम तक बदरीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री धामों में दर्शन करने वाले कुल तीर्थयात्रियों की संख्या 2,38,590 तक पहुंच गई है। केवल शनिवार को ही करीब 56,000 भक्तों ने चारों धामों में हाजिरी लगाई।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका