देश-विदेश

अलवर में एक्सप्रेस-वे पर चलती कार में आग, अलवर में एक्सप्रेस-वे पर चलती कार में आग, 5 लोग जिंदा जले, पहचान मुश्किल, गाड़ी से सिर्फ हड्डियां बरामद5 लोग जिंदा जले, पहचान मुश्किल, गाड़ी से सिर्फ हड्डियां बरामद

अलवर (राजस्थान)/भोपाल (मध्य प्रदेश),। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र में देररात चलती कार में आग लगने से एक ही परिवार के पांच लोग जिंदा जल गए। चालक गंभीर रूप से झुलस गया। उसे जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा बुधवार रात करीब 11 बजे मौजपुर के पास हुआ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस के अनुसार, मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के चैनपुरा गांव निवासी परिवार वैष्णो देवी से दर्शन कर लौट रहा था। परिवार ने कार किराए पर ली थी। मौजपुर के पास पहुंचते ही कार में अचानक सीएनजी गैस का रिसाव हुआ, जिससे तुरंत आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कार में सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। चालक किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहा, लेकिन वह भी गंभीर रूप से झुलस गया। सूचना मिलते ही लक्ष्मणगढ़ थाना पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। आग बुझने के बाद कार पूरी तरह जल चुकी थी।

लक्ष्मणगढ़ थाना प्रभारी नेकी राम ने बताया कि यह घटना रात करीब 11 बजे की है। वाहन सीएनजी और पेट्रोल से संचालित था। गैस रिसाव के कारण आग लगी, जो देखते ही देखते भीषण रूप ले गई। हादसे में तीन महिलाएं, एक पुरुष और एक बच्ची की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई। आग इतनी तीव्र थी कि शव पूरी तरह जल गए हैं, जिनकी पहचान डीएनए जांच से कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि मौके पर मेडिकल टीम को बुलाया गया है और मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। इस बीच अलवर पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी भी रात में ही मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

पुलिस के अनुसार, मौजपुर में एसएसबी ट्रेनिंग सेंटर के पास कार में अचानक आग लगी। रेस्कूयू टीम को आग बुझाने के बाद कार में से केवल हड्डियां मिलीं हैं। आशंका है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। अलवर की एएसपी प्रियंका रघुवंशी के अनुसार, रात करीब 11.15 बजे लक्ष्मणगढ़ पुलिस को कार में आग लगने की जानकारी मिली थी। रात करीब 11.30 बजे फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई थी। आग बुझाने में करीब 15 मिनट का समय लगा।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका