
प्रधानमंत्री आवास योजना में स्वयं का पक्का मकान निर्माण करने रायपुर नगर निगम से विभिन्न 17 वार्डों के 111 परिवारों को भवन अनुज्ञा पत्र प्रदत्त हुई अनुपम सौगात
रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने महापौर मीनल चौबे और एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षगणों, पार्षदों सहित दिए भवन अनुज्ञा पत्र, हितग्राहियों के चेहरे खिले
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रायपुर –प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा विभिन्न 17 वार्डों के 111 हितग्राहियों को योजना में अपना स्वयं का पक्का मकान निर्माण करने भवन अनुज्ञा पत्र प्रदत्त कर अनुपम सौगात दी है.
आज यह अनुपम सौगात रायपुर पश्चिम विधायक और प्रदेश के पूर्व मन्त्री राजेश मूणत ने रायपुर नगर निगम जोन 7 कार्यालय पहुंचकर महापौर मीनल चौबे सहित जोन 7 अध्यक्ष श्वेता विश्वकर्मा, जोन 8 अध्यक्ष प्रीतम सिंह ठाकुर, एमआई सदस्य सुमन अशोक पाण्डेय,दीपक जायसवाल, भोलाराम साहू, पार्षद मीना ठाकुर, सर्व आनंद अग्रवाल, भगतराम हरवंश, अर्जुन यादव, महेंन्द्र औसर, पूर्व पार्षद ओंकार बैस, आशीष अग्रवाल, निगम अधीक्षण अभियंता राजेश राठौर, सहायक अभियंता अनित बोस एवं अन्य सम्बंधित अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, गणमान्यजनों, महिलाओं, नकयुवकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति के मध्य दी. भवन अनुज्ञा स्वीकृति पत्र पाकर हितग्राहियों के चेहरे खिल उठे.अनुपम सौगात देने पर रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत का मंच पर गजमाला पहनाकर रायपुर नगर निगम के वार्ड पार्षदों ने महापौर मीनल चौबे की अगुवाई में मंच पर आत्मीय स्वागत किया.


