
छत्तीसगढ़
नगर निगम एमआईसी सदस्य श्री नंदकिशोर साहू एवं पार्षद श्रीमती अम्बिका साहू ने ऑनलाइन स्वजनगणना पत्रक भरा और सभी नागरिकों से ऑनलाइन स्वजनगणना पत्रक भरने की अपील की
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम के एमआईसी सदस्य श्री नन्दकिशोर साहू और बंजारी माता मन्दिर वार्ड क्रमांक 5 की पार्षद श्रीमती अम्बिका साहू ने नगर निगम रायपुर जोन क्रमांक 1 की जनगणना कार्य टीम को अपना ऑनलाइन स्व जनगणना पत्रक भरकर दिया और नगर निगम जोन 1 की ओर से सभी नागरिकों से अपना ऑनलाइन स्वजनगणना पत्रक भरकर देने की विनम्र अपील की. इस दौरान जोन 1 जोन कमिश्नर जोन 1 जनगणना चार्ज अधिकारी श्री अंशुल शर्मा सीनियर सहित कार्यपालन अभियंता श्री द्रोनी कुमार पैकरा, सहायक अभियंता श्री शरद देशमुख की उपस्थिति रही.

