
छत्तीसगढ़
निगम एमआईसी सदस्य ने श्रमिक दिवस पर सुबह का नाश्ता सफाई श्रमवीरों सहित किया, श्रमिक दिवस पर दी हार्दिक शुभकामनायें
नगर निगम एमआईसी सदस्य डॉ अनामिका सिंह ने नगर निगम जोन 10 के सफाई श्रमवीरों को श्रमिक दिवस पर किया सम्मानित, राजधानी शहर रायपुर को स्वच्छ बनाये रखने मेहनत की पराकाष्ठा करने पर सफाई श्रमवीरों को जमकर सराहा
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रायपुर -आज श्रमिक दिवस पर रायपुर नगर निगम की एमआईसी सदस्य डॉ अनामिका सिंह ने नगर निगम जोन 10 स्वास्थ्य विभाग के सफाई श्रमिक कामगारों को रायपुर शहर को स्वच्छ रखने मेहनत की पराकाष्ठा करने की जमकर सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया और श्रमिक दिवस के अवसर पर सुबह का नाश्ता रायपुर नगर निगम के सफाई श्रमवीरों के साथ किया और उन्हें श्रमिक दिवस की हार्दिक शुभकामनायें दीं. इस दौरान सदर बाजार मण्डल अध्यक्ष श्री संतोष सोनी और नगर निगम जोन 10 जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री अमित बेहरा की उपस्थिति रही.


