उत्तराखण्ड

प्रशिक्षक प्रशिक्षण को मिलेगी मजबूती,‘विकसित भारत 2047’ की दिशा में कदम

देहरादून। कौशल विकास को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान (एनएसटीआई) देहरादून में ‘क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर ट्रेनिंग स्कीम’ (सीआईटीएस) के अंतर्गत इलेक्ट्रीशियन वर्कशॉप का उद्घाटन किया गया। यह पहल प्रशिक्षक प्रशिक्षण की गुणवत्ता बढ़ाने और युवाओं को बेहतर तकनीकी दक्षता प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उद्घाटन के मौके पर कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय (एमएसडीई) की सचिव देबश्री मुखर्जी ने कहा कि भविष्य के लिए तैयार कुशल कार्यबल के निर्माण में उच्च गुणवत्ता वाले प्रशिक्षक प्रशिक्षण की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस नई सुविधा से प्रशिक्षक प्रशिक्षुओं की व्यावहारिक दक्षता में वृद्धि होगी और कौशल विकास तंत्र को मजबूती मिलेगी।

दौरे के दौरान सचिव ने प्रशिक्षुओं और संकाय सदस्यों से संवाद करते हुए संस्थान के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने प्रशिक्षुओं को उभरती तकनीकों को अपनाने और कौशल उन्नयन के माध्यम से रोजगार बाजार में प्रतिस्पर्धी बने रहने के लिए प्रेरित किया। यह पहल युवाओं को कौशल के माध्यम से सशक्त बनाने और ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

यह अत्याधुनिक वर्कशॉप इलेक्ट्रिकल ट्रेड में प्रशिक्षक प्रशिक्षण की गुणवत्ता बढ़ाने के उद्देश्य से स्थापित की गई है। इसमें आधुनिक उपकरण, उन्नत प्रशिक्षण मॉड्यूल और उद्योग के अनुरूप संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि बदलते तकनीकी मानकों के अनुरूप प्रशिक्षण दिया जा सके।

इस अवसर पर क्षेत्रीय निदेशक अमृत पाल सिंह,उप निदेशक,प्राचार्य ज्ञान प्रकाश चौरसिया, उप निदेशक आर्यन जांगड़ा सहित संस्थान के अधिकारी,संकाय सदस्य और प्रशिक्षु मौजूद रहे।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका