
द.पू.म.रेलवे बिलासपुर में रेल क्लब में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा हार्टफुलनेस मेडिटेशन सेशन एवं स्वास्थ्य जागरूकता एवं मनोवैज्ञानिक कल्याण शिविर का आयोजन
बिलासपुर – 02 मई, 2026/ आज दिनांक 02 मई, 2026 को समय 09.00 बजे से 10.00 बजे तक रेल क्लब, बिलासपुर में द.पू .म.रेलवे बिलासपुर मुख्यालय एवं तीनों मंडलों के रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी व बल सदस्यों हेतु हार्टफुलनेस मेडिटेशन सेशन का आयोजन किया गया। इस सेशन में कुल 140 अधिकारी और बल सदस्यों ने भाग लिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उसके बाद महानिरीक्षक-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त,प्रधान मुख्य चिकित्सा निदेशक तथा रेलवे सुरक्षा बल एवं रेलवे चिकित्सा विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में RPF के सभी अधिकारी और बल सदस्यों हेतु समय 11.00 बजे से स्वास्थ्य जागरूकता एवं मनोवैज्ञानिक कल्याण शिविर (Health Awareness &Psychological Wellness Camp) का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर डॉक्टर आशुतोष तिवारी, वरिष्ठ सलाहकार एवं मनोचिकित्सक,स्टेट मेंटल हॉस्पिटल सेन्द्री बिलासपुर, डॉक्टर अनिल कुमार यादव,सलाहकार मनोचिकित्सक,अपोलो अस्पताल बिलासपुर एवं श्री प्रशांत रंजन पाण्डेय, सामाजिक कार्यकर्ता एवं सलाहकार,स्टेट मेंटल हॉस्पिटल सेन्द्री बिलासपुर द्वारा इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारी एवं बल सदस्यों को मानसिक स्वास्थ्य प्रबंधन एवं तनाव प्रबंधन पर बेहतरीन व्याख्यान देते हुए तनाव प्रबंधन के विभिन्न आयामों से अवगत कराया गया।


