छत्तीसगढ़

सुहिणी सोच का ऑफिसर ट्रेनिंग सेमिनार सम्पन्न, प्रोटोकॉल व नेतृत्व पर मिला मार्गदर्शन

सीए अमिताभ दुबे व सीए चेतन तारवानी ने दिया प्रभावशाली प्रशिक्षण, सेमिनार सफल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नेतृत्व व संगठनात्मक कार्यों की बारीकियों से रूबरू हुए सदस्य, सेमिनार प्रेरणादायी रहा

रायपुर।सुहिणी सोच संस्था द्वारा आयोजित ऑफिसर ट्रेनिंग सेमिनार सिविल लाइन स्थित हरगिरी टॉवर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में रायपुर, राजिम, तिल्दा एवं धमतरी सहित विभिन्न क्षेत्रों से सदस्यों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की शुरुआत तीन बार गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ हुई। इसके पश्चात दोनों वक्ताओं सीए अमिताभ दुबे एवं सीए चेतन तारवानी,संस्था की फाउंडर मनीषा तारवानी एवं अध्यक्ष पल्लवी चिमनानी का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रोग्राम डायरेक्टर स्नेहा बुधवानी एवं जागृति जोतवानी द्वारा किया गया।
प्रथम वक्ता सीए अमिताभ दुबे ने प्रोटोकॉल के महत्व को सरल एवं रोचक उदाहरणों के माध्यम से समझाया। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार परिवार में दादाजी, पिताजी और पति को क्रम अनुसार सम्मान दिया जाता है, उसी प्रकार संस्था में भी वरिष्ठता के आधार पर सम्मान किया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि भाषण के दौरान भी छोटे पद से बड़े पद की ओर क्रमबद्ध रूप से आमंत्रित किया जाना चाहिए, जैसे न्यायालयों में डिस्ट्रिक्ट कोर्ट, हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट का क्रम होता है। उन्होंने यह भी कहा कि अध्यक्ष का चयन सभी की सहमति से होता है, इसलिए संस्था के प्रत्येक सदस्य का कर्तव्य है कि वे अध्यक्ष का सम्मान करें, चाहे वह उम्र या पृष्ठभूमि में कोई भी हो। रोचक गतिविधियों के माध्यम से उन्होंने सदस्यों में नेतृत्व क्षमता एवं जिम्मेदारियों का बोध कराया।
द्वितीय वक्ता सीए चेतन तारवानी ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव, आईपीपी एवं मीडिया प्रभारी सहित विभिन्न पदों के दायित्वों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने संस्था के रजिस्ट्रेशन एवं शासन द्वारा प्राप्त होने वाले विभिन्न लाभों के विषय में भी सदस्यों को अवगत कराया।
कार्यक्रम में विद्या गंगवानी एवं करिश्मा कमलानी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सचिव रेणु कृष्णानी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। सेमिनार के पश्चात स्वादिष्ट हाई टी की व्यवस्था भी की गई।
यह जानकारी मीडिया प्रभारी ज्योति बुधवानी एवं रेखा पंजवानी द्वारा दी गई।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका