छत्तीसगढ़

जयस्तंभ चौक में झालमुड़ी बांटकर बंगाल जीत का जश्न मनाएगी भाजपा

 

रायपुर, । पश्चिम बंगाल में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत पर देशभर में भाजपा कार्यकर्ता खुश नजर आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ में तो भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ झालमुड़ी बांटकर बंगाल जीत का जश्न मनाने का ऐलान कर दिया है।

भाजपा प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुभाष अग्रवाल ने बताया कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव के मुख्य आतिथ्य में 4 मई को शाम 5 बजे जयस्तंभ चौक में जश्न मनाया जाएगा।

प्रदेश भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के मीडिया प्रभारी संतोष बैद ने बताया कि पश्चिम बंगाल के चुनाव में प्रदेश के अनेक नेता एवं कार्यकर्ताओं ने भी अपना सक्रिय योगदान दिया है। सभी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।इस अवसर पर आतिशबाजी एवं झालमुडी का भी वितरण किया जाएगा।

Back to top button