मनोरंजन

52 की उम्र में Malaika Arora फिर खो बैठीं हैं अपना दिल, मिस्ट्री मैन संग हाथों में हाथ डाल खींचा सबका ध्यान

Malaika Arora अक्सर अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी लव लाइफ की वजह से काफी सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में फिर से कुछ ऐसा हुआ है कि सबका ध्यान फिर से Malaika की तरफ चला गया है। बीते दिनों अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप को लेकर मलाइका काफी चर्चा में थी और अब अर्जुन से ब्रेकअप के बाद वो फिर से सुर्खियों में आ गईं।

 Malaika Arora

हाल ही में मलाइका की एक वीडियो काफी वायरल हो रही है, जिसमें वो एक मिस्ट्री मैन का हाथ थामे नजर आ रही हैं। इस वीडियो में एक व्यक्ति जिसकी अब तक पहचान नहीं हुई है वो Malaika Arora का हाथ पकड़ कर उन्हें भीड़ से  बचाता हुआ बाहर लेकर जा रहा है। इस वीडियो के बाद से ही उनके फैंस ये जानने के लिए काफी उत्सुक हैं कि क्या Malaika फिर से किसी के प्यार में हैं ?

 Malaika Arora

ऐसी है मलाइका की लव लाइफ 
मलाइका की लव लाइफ किसी बॉलीवुड स्टोरी से कम नहीं है। अरबाज खान से शादी करने के बाद उनका एक बेटा हुआ और उसके बाद उन्होंने 2017 में तलाक ले लिया। इसके बाद मलाइका अर्जुन कपूर के साथ रिश्ते में आ गई थीं, उनका यह रिलेशन काफी साल चला और अब फिर से वो अलग हो गए हैं। अब फिर से इस वीडियो के बाद मलाइका की लव लाइफ में एंट्री होती हुई नजर आ रही हैं।

 Malaika Arora
Back to top button