खानपानलाइफ स्टाइल

खाने से कितनी देर पहले और कितनी देर बाद पीना चाहिए नारियल पानी?

गर्मी में शरीर को हाइड्रेट रखना है तो रोजाना नारियल पानी जरूरी पीएं। नारियल पानी में जरूरी मिनरल होते हैं जो शरीर को तुरंत एनर्जी देते हैं। नारियल पानी पीते ही एकदम फ्रेश फील होता है। खासतौर से गर्मी में जब शरीर में इलेक्ट्रोलाइट इंबैलेंस होने लगता है तो नारियल पानी एक अच्छी ड्रिंक है। हालांकि नारियल पानी खाने के तुरंत बाद या खाने से पहले नहीं पीना चाहिए। आइये जानते हैं नारियल पानी पीने का सही समय क्या है। नारियल पानी किस वक्त पीना चाहिए? नारियल पानी पीने और खाने में कितने समय का अंतर होना चाहिए। आइये जानते हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

खाने से पहले या बाद में कितनी देर बाद पीएं नारियल पानी? 

नारियल पानी किसी भी वक्त आसानी से पी सकते हैं। जब शरीर में पानी की कमी लगे तो नारियल पानी पीना अच्छा ऑप्शन है। हालांकि सुबह खाली पेट नारियल पानी पीना सबसे अच्छा माना जाता है। खाने के साथ या खाने के तुरंत बाद नारियल पानी नहीं पीना चाहिए। नारियल पानी पीने के कम से कम आधा घंटे तक खाना न खाएं। इससे शरीर को सभी पोषक तत्व आसानी से नहीं मिल पाते। अगर आप वर्कआउट के बाद नारियल पानी पीते हैं तो इसे सेहत के लिए अच्छा माना जाता है।

गर्मी में नारियल पानी पीने के फायदे

गर्मी में जब शरीर में पसीना तेजी से निकलता है और मिनरल की कमी होने लगती है तो नारियल पानी जरूर पीना चाहिए। इससे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट इंबैलेंस सही होता है। शरीर में पानी की कमी को तेजी से पूरा करने के लिए नारियल पानी फायदेमंद है। अगर आप हार्ट से जुड़ी बीरियों से पीड़ित हैं तो नारियल पानी पीना आपके लिए अच्छा है। नारियल पानी में पोटैशियम काफी ज्यादा होता है जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है और दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। नारियल पानी पीने से हार्ट अटैक का रिस्क कम होता है। शरीर को डिटॉक्स करने के लिए नारियल पानी अच्छा और प्राकृतिक पेय है। त्वचा और बालों के लिए भी नारियल पानी पीना अच्छा है। इससे बालो को मजबूती मिलती है। शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर आ जाते हैं और स्किन साफ़ हो जाती है। जिन लोगों को त्वचा में कील मुंहासे की समस्या बनी रहती है, उन्हें इसका सेवन करने से बहुत लाभ मिलता है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका